फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Temperature likely to reach 40 degrees in Delhi by next week

Weather Update: दिल्ली में अगले सप्ताह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, चिलचिलाती गर्मी करेगी परेशान

Sun, 07 May 2023 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 May 2023 12:02 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर समाप्त होने के बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। अब झुलसा देने वाली गर्मी के लिए तैयार रहना होगा।

विज्ञापन
mausam ki jankari Temperature likely to reach 40 degrees in Delhi by next week
दिल्ली के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कई दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन अब झुलसा देने वाली गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। अब सूरज अपने तेवर कड़े कर लेगा, इस कारण गर्मी पड़ेगी। ऐसे में तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अगले सप्ताह तक तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी भी गर्मी से राहत नहीं देगी।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर समाप्त होने के बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री था, शनिवार को बढ़कर 35.1 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि यह मई के महीने के अनुसार अब भी सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्वाधिक अधिकतम तापमान नजफगढ़ इलाके का रहा। यहां तापमान 36.9 व न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पीतमपुरा में तापमान 35.9 व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली, लेकिन 12 बजे के बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला, साथ में धूल भरी हवा भी चली लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुछ इलाकों में ही हल्की बूंदाबांदी हुई और कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। इससे तापमान में भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। मुंगेशपुर में 001.5 मिमी व पीतमपुरा में 001.0, लोदी रोड में 000.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सात मई को हल्की बूंदाबांदी होगी। तापमान पहले ही बढ़ना शुरू हो गया है, यह अब और बढ़ेगा। अगले सप्ताह तक तापमान 39 डिग्री से ऊपर पहुंच जाएगा। हालांकि यह मई के औसत तापमान से कम है, क्योंकि 6 से 10 मई के बीच औसतन तापमान 39.3 व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहता है, जबकि 11 मई से 15 मई के बीच अमूमन तापमान 39.5 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहता है। एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed