फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari temperature in Delhi reached more than 40 degrees on Friday

Weather Update: भीषण गर्मी से हाल बेहाल, पारा पहुंचा 40 के पार; जानें कैसा रहेगा अगले तीन दिन मौसम का मूड

Fri, 09 Jun 2023 09:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Jun 2023 09:59 PM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को दो से तीन दिन तक ऐसी ही तपिश भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
mausam ki jankari temperature in Delhi reached more than 40 degrees on Friday
दिल्ली में पारा पहुंचेगा 40 के पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। उमस भरी गर्मी लोगों का हाल-बेहाल कर रही है। गर्मी से बचाव को लेकर लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 40.5 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। जो कि अधिकतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को दो से तीन दिन तक ऐसी ही तपिश भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को धूप निकलने के साथ ही सुबह से ही गर्मी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर बढ़ गए थे, हालांकि शाम के समय में कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का इलाका 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया। पीतमपुरा का 42.9 डिग्री, रिज इलाके का 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 

विज्ञापन

इसी तरह नजफगढ़ का 42.9 डिग्री, मुंगेश इलाके में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली वालों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहने से साथ 20-30 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed