फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Heavy rains in Delhi-NCR on Sunday

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में देर रात फिर बारिश, बढ़ते तापमान पर लगा हल्का ब्रेक

Mon, 08 May 2023 03:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 08 May 2023 03:21 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शाम के बूाद देर रात भी एनसीआर में बारिश हुई। 

विज्ञापन
mausam ki jankari Heavy rains in Delhi-NCR on Sunday
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। अचनाक हुई बारिश के कारण लोगों की गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही सात मई को बारिश की संभावना जता दी थी। बारिश का सिलसिला रात 3 बजे के आसपास फिर शुरू हुआ और हवाओं की रफ्तार भी बढ़ गई। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने यह कहा है कि बीते कई दिनों से दिल्ली और आस पास के इलाकों में ये जो मौसम सुहावना बना हुआ है, ये अब और आगे जारी नहीं रहेगा। अब लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। सूरज के तेवर कड़े होनों वाले हैं। ऐसे में तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अगले सप्ताह तक तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी भी गर्मी से राहत नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी हुई थी कई इलाकों में बारिश 
शनिवार को भी दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली थी। धूल भरी हवा चलने के बाद कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी और कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया था। मुंगेशपुर में 001.5 मिमी व पीतमपुरा में 001.0, लोदी रोड में 000.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

एक सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं
अगले सप्ताह तक तापमान 39 डिग्री से ऊपर पहुंच जाएगा। हालांकि यह मई के औसत तापमान से कम है, क्योंकि 6 से 10 मई के बीच औसतन तापमान 39.3 व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहता है, जबकि 11 मई से 15 मई के बीच अमूमन तापमान 39.5 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहता है। एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed