फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Heat will trouble Delhi for two days from Monday

दिल्ली में सूरज के तेवर हुए कड़े : आज और कल सताएगी गर्मी, फिर लगातार तीन दिन चलेगा बारिश का दौर

Mon, 23 Sep 2024 01:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 23 Sep 2024 01:12 AM IST
सार

दिल्ली में आज और कल गर्मी सताने वाली है। मौसम विभाग ने इसके बाद बारिश से राहत का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
mausam ki jankari Heat will trouble Delhi for two days from Monday
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में आज और कल गर्मी सताने वाली है। मौसम विभाग ने इसके बाद बारिश से राहत का अनुमान लगाया है। राजधानी में रविवार को लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। सुबह से ही धूप ने लोगों को पसीना-पसीना किया। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि के साथ एक डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। सोमवार से दो दिन तक गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से लगातार तीन दिन बारिश का दौर चल सकता है। इसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही धूप खिली गई। हवा में भी गर्माहट महसूस की गई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। ऐसे में लोग पसीने पोंछते दिखे। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, हवा नमी का स्तर 57 से 92 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 35.4, आया नगर में 35.2 व पालम में 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

खराब श्रेणी की ओर बढ़ रही है आबोहवा
राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। लेकिन, वायु गुणवक्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी की ओर बढ़ रही है। रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 164 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है। ऐसे में हवा छह से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर से उत्तर-पूर्व की दिशा से चली। इससे अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सोमवार को 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलेगी। वहीं, सीपीसीबी के मुताबिक सबसे साफ हवा फरीदाबाद में रही। यहां एक्यूआई 96 दर्ज किया गया, यह संतोषजनक श्रेणी में है। साथ ही, गुरुग्राम में एक्यूआई 124, गाजियाबाद में 192, नोएडा में 184, ग्रेटर नोएडा में 199 एक्यूआई रहा।

रविवार को तापमान
अधिकतम तापमान-----36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-------25.4 डिग्री सेल्सियस

सोमवार को तापमान का अनुमान
अधिकतम तापमान--------36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान----------25 डिग्री सेल्सियस


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed