फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Chances of rain in Delhi on 9th and 10th September

Weather Update: दिल्ली में गिरी राहत की बूंदें, दो दिन बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा कल मौसम का हाल

Thu, 07 Sep 2023 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Sep 2023 10:16 PM IST
सार

G 20 Summit: मौसम विभाग ने सम्मेलन स्थल भारत मंडपम के लिए 9 व 10 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अलग से जी-20 बुलेटिन जारी किया है। 

विज्ञापन
mausam ki jankari Chances of rain in Delhi on 9th and 10th September
दिल्ली में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश हुई। दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे के बाद बारिश रिकॉर्ड की गई। पालम में 1.4 मिमी, नरेला में 27.5, मुंगेशपुर में 000.5, नजफगढ़ में 027.5, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 010.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शाम के समय मौसम सुहावना हो गया। वहीं, अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने सम्मेलन स्थल भारत मंडपम के लिए 9 व 10 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अलग से जी-20 बुलेटिन जारी किया है। इसके अनुसार शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 8 से 10 सितंबर के बीच तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सम्मेलन को लेकर वेबसाइट पर स्पेशल वेब पेज तैयार किया है। इस पर लगातार अपडेट के लिए विशेष बुलेटिन जारी किए जाएंगे। 9 सितंबर को भी बादल छाए रहेंगे और शाम व रात के समय बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहेगा। अधिकतम नमी का स्तर 85-95 फीसदी व न्यूनतम 50-60 फीसदी रहेगा। रविवार को भी बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहेगा। नमी का स्तर 85-95 व न्यूनतम नमी का स्तर 50-60 फीसदी के बीच ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed