फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Chance of rain in Delhi NCR till May 30

मई में सावन-सी बारिश: 31 तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश से गर्मी ही नहीं प्रदूषण का स्तर भी आया नीचे

Sat, 27 May 2023 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 May 2023 11:05 PM IST
सार

मई के महीने में जिस तरह से बारिश हुई है उससे अब तक सामान्य से दुगुनी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर मई के महीने में 30.7 मिमी बारिश होती है लेकिन अब तक 77.7 मिमी बारिश हो चुकी है। 

विज्ञापन
mausam ki jankari Chance of rain in Delhi NCR till May 30
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह मई के महीने में सावन जैसी बारिश हुई। सुबह-सुबह घने बादलों से अंधेरा छा गया और 40 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के साथ बारिश होने लगी। दो घंटे तक अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक के बारिश होती रही। तेज हवाओं और बारिश के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक गिर गया। इस कारण से गर्मी के मौसम में भी हल्की सर्दी का अहसास हुआ। मई के महीने में अब तक सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन

मई के महीने में जिस तरह से बारिश हुई है उससे अब तक सामान्य से दुगुनी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर मई के महीने में 30.7 मिमी बारिश होती है लेकिन अब तक 77.7 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि अभी मई का महीना समाप्त होने में चार दिन बाकी है। विभाग ने अभी 30 मई तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मई के महीने में सामान्य 30.7 मिमी बारिश होती है लेकिन अब तक 77.7 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक 15.7 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि शाम 5:30 बजे तक 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश रिज इलाके में 33.2 मिमी व जाफरपुर में 31 मिमी, पीतमपुरा में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर 28 मई की रात से देखने को मिलेगा। 28 व 29 मई रात को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम का ऐसा मिजाज 31 मई तक बना रहेगा। इस कारण से तापमान भी 35-36 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट
शनिवार को मध्यम स्तर की बारिश होने के कारण पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा। इस कारण से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग ने रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने व रात के समय में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बारिश से प्रदूषण का स्तर नीचे आया
दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने के बाद प्रदूषण का स्तर नीचे आ गया है। बारिश के चलते कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। इससे दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 110 दर्ज किया गया। एनसीआर में गाजियाबाद एक्यूआई 96 के साथ सबसे साफ रहा। गुरुग्राम का एक्यूआई 176 अंक सबसे अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली का नजफगढ़ इलाके का एक्यूआई 68 अंक पर संतोषजनक श्रेणी में रहा। शनिवार सुबह बारिश होने से हवा में नमी बनी रही, जिससे दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम के वक्त हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। दिल्ली में शुक्रवार को एक्यूआई 98 था, हालांकि शनिवार को थोड़ा इजाफा दर्ज किया गया। अचानक से गिरे प्रदूषण के स्तर से लोगों ने राहत की सांस ली है।

दो दिन तक बने रहेंगे इसी तरह के हालात
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले दो दिन तक प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना है। सफर के मुताबिक, रविवार को भी लोग साफ हवा में सांस ले पाएंगे। हल्के बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने से प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में बना रहेगा। दिल्ली की बात करें तो शनिवार को नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक साफ रहा, जहां एक्यूआई 68 दर्ज किया गया, जो कि संतोषजनक श्रेणी है। वहीं, आनंद विहार का एक्यूआई 158, इसके अलावा लोदी रोड का एक्यूआई 81 रहा।

एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ
एनसीआर में शनिवार को गाजियाबाद सबसे साफ इलाका रहा, यहां एक्यूआई 96 दर्ज किया गया, जो कि संतोषजनक श्रेणी में रहा। वहीं, गुरुग्राम का एक्यूआई 176 अंक दर्ज किया गया, जो कि मध्यम श्रेणी है। इसी तरह नोएडा का एक्यूआई 113, ग्रेनो का सूचकांक 152, फरीदाबाद का एक्यूआई 121 मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed