फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari after 41 years this much rain in Delhi 258.8 mm of rain fall in 33 hours Yellow alert issued

Delhi Rains: दिल्ली में 41 साल बाद हुई इतनी बारिश, 33 घंटे में 258.8 एमएम बरसे बदरा; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Mon, 10 Jul 2023 12:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 12:19 AM IST
सार

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
mausam ki jankari after 41 years this much rain in Delhi 258.8 mm of rain fall in 33 hours Yellow alert issued
दिल्ली में टूटा बारिश का 41 साल पुराना रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में रविवार सुबह आठ बजे तक 153 एमएम बारिश दर्ज हुई। इससे पहले 25 जुलाई 1982 को 169.9 एमएम बारिश की गई थी। ऐसे में 41 साल बाद दिल्ली में इतनी ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, दो दिन से हो रही बारिश के कारण बिगड़े हालातों के बाद सभी स्कूलों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 33 घंटों में रिकॉर्ड 258.8 एमएम बारिश दर्ज हुई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे तक लोधी रोड इलाके में सबसे ज्यादा 116.1 एमएम बारिश दर्ज हुई। इधर, मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों व कर्मचारियों को सड़कों पर उतरकर लोगों की परेशानियों को तुरंत दूर करने के आदेश दिए। मेयर शैली ओबराय ने भी सड़कों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

सोमवार का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान बढ़कर 31 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, विभाग ने 15 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार जताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed