फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam ka Hal Fog continues to wreak havoc in Delhi NCR railway and air services affected

Weather Update : कोहरे का कहर जारी, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित, आज के लिए यलो अलर्ट; जानें कब से मिलेगी राहत

Sun, 31 Dec 2023 01:08 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Dec 2023 01:08 AM IST
सार

दिल्ली में अभी कुछ दिन सर्दी सताने वाली है। तापमान में गिरावट के आसार है। 

विज्ञापन
Mausam ka Hal Fog continues to wreak havoc in Delhi NCR railway and air services affected
कोहरे के बीच कर्तव्य पथ पर घूमते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अभी कुछ दिन सर्दी सताने वाली है। तापमान में कुछ गिरावट के आसार है। राजधानी में एक सप्ताह से कोहरे भी पड़ रहा है। इसका सीधा असर रेलवे और हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। शनिवार को 30 ट्रेनें और 100 के करीब हवाई उड़ानों पर इसका असर पड़ा। इसमें 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है। रेल और हवाई सेवाओं में देरी के वजह से यात्रियों को रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

विज्ञापन


शनिवार को अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान उड़ानों में 20 के करीब उड़ान विलंब से उड़े। बैंकाक की उड़ान करीब चार घंटे की देरी से रवाना हुई। आगमन से जुड़ी करीब छह विमान भी विलंब से पहुंची। घरेलू उड़ानों की बात करें तो पटना को जाने वाली उड़ान करीब नौ घंटा की देरी से रवाना हुई। इसी तरह अहमदाबाद की उड़ान करीब छह घंटा, गोवा की उड़ान भी छह घंटा, गोरखपुर की उड़ान करीब तीन घंटा व बागडोगरा की उड़ान करीब तीन घंटे विलंब से रवाना हुई।

विज्ञापन

सुबह का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे के कारण सफदरजंग केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे 200 मीटर की दृश्यता रही। रिज क्षेत्र में यह 500 मीटर के करीब रही। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। सोमवार तक पारा गिरेगा, इसके बाद तापमान में बढ़त की उम्मीद है। 

नरेला रहा सबसे ठंडा
शनिवार को दिल्ली का नरेला सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लोधी रोड और रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सबसे कम 11 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

दो से छह घंटों की देरी से चली ट्रेनें...
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर शनिवार को विभिन्न राज्यों व दिल्ली के बीच चलने वाली 30 ट्रेनें विलंब की जद आई। इसमें भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रक्सौल दिल्ली सदभावना एक्सप्रेस, बरौनी नई दिल्ली एक्सप्रेस, हैदराबाद नई दिल्ली एक्सप्रेस एसवीसी नई दिल्ली एक्सप्रेस, योग नगरी ऋषिकेश पुरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें छह घंटे तक की देरी चली। जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस पांच घंटे, राजेंद्र नगर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, कामाख्या दिल्ली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें को चार घंटे तक की देरी हुई। बता दें कि जो ट्रेनें गंतव्य पर देरी से पहुंचती हैं। उनके वापसी के संचालन में भी कई बार देरी हो जाती है। दरअसल ट्रेनों के पहुंचने के बाद यार्ड में उनकी धुलाई, सफाई और मेंटीनेंस का काम होता है। ट्रेन की जांच होती है इसमें जो खामियां मिलती है उसे ठीक किया जाता है। इसके बाद वापसी के लिए संचालन होता है।

परेशान यात्री सोशल मीडिया पर कर रहे शिकायत
एयरपोर्ट पर परेशान यात्री सोशल मीडिया पर टर्मिनल के वीडियो और तस्वीर साझा कर रहे हैं। वीडियो में टर्मिनल पर काफी भीड़ भाड़ है। कई वीडियो में बैठने के लिए जगह नहीं होने पर यात्री खड़े हैं तो कई जगह यात्री जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसको लेकर यात्री एयरपोर्ट संचालन एजेंसी को शिकायत भी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed