फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maulvi arrested for molesting 10-year-old girl in delhi

अय्याश अरमान: 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ में मौलवी गिरफ्तार, मस्जिद में पढ़ने के लिए जाती थी मासूम

Sat, 12 Nov 2022 01:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 01:22 AM IST
सार

दिल्ली की एक मस्जिद में 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। मासूम ने पुलिस को बताया कि मौलवी उसे पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गया और उसके साथ वहां छेड़छाड़ की। 

विज्ञापन
Maulvi arrested for molesting 10-year-old girl in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली स्थित एक मस्जिद में मौलवी द्वारा 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची मस्जिद में पढ़ने के लिए जाती थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

10 साल की मासूम सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। रोजाना शाम वह घर के पास स्थित मस्जिद में मौलवी के पास पढ़ने जाती थी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के पिता ने कहा कि गुरुवार शाम को बच्ची मस्जिद में पढ़ने गई थी। मौलवी अन्य बच्चों को नीचे छोड़कर बच्ची को अपने साथ पहली मंजिल पर स्थित कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। बच्ची वहां से भागकर अपने घर पहुंची और परिवार वालों को सारी बात बताई। परिवार वाले ने तुरंत पुलिस को घटना की शिकायत की। 
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग की और उसके पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलवी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed