फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Matia Mahal is a confluence of heritage and business, but basic amenities are in a bad state

मटिया महल बाजार: खानपान का केंद्र, पर गंदगी-अव्यवस्था से जूझ रहा पुरानी दिल्ली का संगम

Fri, 25 Sep 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 06:01 PM IST
सार

बाजार मटिया महल ट्रेडर्स एसोसिएशन (बीएमएमटीए) का कहना है कि जब चांदनी चौक का कायाकल्प हो सकता है तो मटिया महल का क्यों नहीं। संबंधित विभागों को मिलकर इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

विज्ञापन
Matia Mahal is a confluence of heritage and business, but basic amenities are in a bad state
मटिया महल बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामा मस्जिद से लगा हुआ पुरानी दिल्ली का मटिया महल बाजार सिर्फ खरीदारी का केंद्र नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति, खानपान और कारोबार का ऐसा संगम है, जिसकी पहचान दिल्ली से बाहर तक है। निहारी, कबाब, बिरयानी और मुगलई जायके के साथ साख शरबत ए मोहब्बत, कुनाफा आदि के लिए यह इलाका खास पहचान रखता है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों के साथ विदेशी पर्यटक भी यहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन


मटिया महल रोड और आसपास की गलियों में एक तरफ खानपान की दुकानों पर भीड़ और पुरानी दिल्ली का माहौल दिखता है, तो दूसरी तरफ बुनियादी व्यवस्थाएं सवाल खड़े करती हैं। कई जगह गंदगी और कचरा नजर आता है। संकरी गलियों में ई-रिक्शा की लगातार आवाजाही से पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। ग्राहकों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही एक साथ होने पर स्थिति मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन


बाजार की दुकानों और इमारतों के ऊपर बिजली व केबल के तार लटकते दिखाई देते हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुराने बाजार में तारों को व्यवस्थित करने और अनुपयोगी तार हटाने की जरूरत है। ऐतिहासिक और पर्यटक क्षेत्र होने के कारण यहां साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार मटिया महल ट्रेडर्स एसोसिएशन (बीएमएमटीए) का कहना है कि जब चांदनी चौक का कायाकल्प हो सकता है तो मटिया महल का क्यों नहीं। संबंधित विभागों को मिलकर इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

यहां के निहारी-कबाब का स्वाद लेने दूर-दूर से लोग आते हैं। बाजार की पहचान के हिसाब से सुविधाएं भी बेहतर होनी चाहिए। एमसीडी सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर देती है।बाजार में गंदगी फैली रहती है। -हाजी सलीमुद्दीन, अध्यक्ष, बीएमएमटीए
शाम को ग्राहक बढ़ते हैं तो ई-रिक्शा की आवाजाही से गलियों में चलना मुश्किल हो जाता है। इससे दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान होते हैं। -शहजाद, प्रवक्ता, बीएमएमटीए

दुकानों के आसपास गंदगी और ऊपर लटकते तार रोज की समस्या हैं। तारों की व्यवस्था ठीक हो जाए तो बाजार का माहौल काफी बेहतर हो सकता है। -जावेद खान, ज्वाइंट सेक्रेट्री, बीएमएमटीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed