फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mathura mahanta was sending obscene messages to delhi woman

दिल्ली की युवती को मथुरा का महंत भेज रहा था अश्लील मैसेज

Sat, 03 Oct 2015 08:57 AM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
Mathura mahanta was sending obscene messages to delhi woman

दिल्ली पुलिस ने वृंदावन स्थित एक जाने-माने आश्रम के महंत को गिरफ्तार किया है। उसे वृंदावन जाकर ही गिरफ्तार किया गया है। महंत के मोबाइल से दिल्ली की एक युवती को वाट्सऐप पर अश्लील मैसेज आ रहे थे।

विज्ञापन


आरोप है कि महंत के फोन से युवती से अश्लील बातें की गईं थीं। लाजपत नगर निवासी युवती ने पुलिस में शिकायत दी थी। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने महंत को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ का कहना है कि  जमानती धाराएं होने के कारण महंत को गिरफ्तार करने के बाद वृंदावन में ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिस नंबर से युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज व वाट्सऐप मैसेज आ रहे थे वह महंत शिवचेतन (55) के नाम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से अश्लील मैसेज व कॉल हुए

Mathura mahanta was sending obscene messages to delhi woman

मोबाइल से अश्लील मैसेज व कॉल हुए थे अत: महंत की जिम्मेदारी बनती है। हालांकि महंत ने आरोपों को नकारते हुए पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल कई लोगों के पास रहता है, अत: उसके मोबाइल से कोई भी कॉल व मैसेज भेज सकता है।


पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महंत के मोबाइल से मैसेज किसी और ने भेजे थे या महंत ने ही भेजे थे। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार लाजपत नगर में रहने वाली युवती शिप्रा (बदला हुआ नाम) ग्रीन पार्कस्थित एक कंपनी में नौकरी करती है।

युवती ने मई महीने में सफदरजंग एंकलेव थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी मोबाइल पर वाट्सऐप मैसेज आया।

अगले दिन फिर अश्लील मैसेज आए

Mathura mahanta was sending obscene messages to delhi woman

उसने मैसेज भेजने वाले से उसकी पहचान पूछी, मगर आरोपी ने बताया नहीं। अगले दिन फिर अश्लील मैसेज आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसी मोबाइल से युवती के मोबाइल पर कई बार फोन कर अश्लील बातें की गईं।


सफदजंग एंक्लेव थाना पुलिस आईपीसी की धारा 354 डी(अश्लील मैसेज भेजना) और 509(घूरना) के मामला दर्जकर जांच कर रही थी।

सफदरजंग एंक्लेव थाने में तैनात एसआई रामपाल और हवलदार शुभकरण की टीम महंत के मोबाइल फोन के सिम को बरामद करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed