फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Masks and sanitizers distributed free at Naraina metro station delhi

दिल्ली : नारायणा मेट्रो स्टेशन पर मुफ्त में बांटे मास्क और सैनिटाइजर

Wed, 18 Mar 2020 07:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 18 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Masks and sanitizers distributed free at Naraina metro station delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस से बचाव के लिए बाजार में मास्क और सैनैटाइजर की बढ़ती मांग को देखते हुए बुधवार को सामाजिक संगठन इंद्रप्रस्थ संजीवनी ने नारायणा मेट्रो स्टेशन पर सैकड़ों लोगों के बीच मुफ्त में मास्क, हैंड सैनैटाइजर और हाथों के ग्लव्स बांटे। संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजीव अरोड़ा ने कहा कि बाजार में मास्क नहीं मिल रहे हैं और हैंड सैनिटाइजर महंगे दामों में मिल रहे हैं।

विज्ञापन


दो घंटे चला अभियान
ऐसे में जरूरतमंद लोग खुद से सैनिटाइजर खरीद पाने में असमर्थ हैं। नारायणा मेट्रो स्टेशन पर यह अभियान लगभग दो घंटे तक चला, जिसमें संस्था की महासचिव डॉ. रश्मि मल्होत्रा समेत कई लोगों ने योगदान दिया।
विज्ञापन


मरीजों की संख्या 139 के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 139 के पार पहुंच गई है और 5700 से अधिक की निगरानी की जा रही है। वहीं, मुंबई के कस्तूरबा हॉस्टिपल में मंगलवार को 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जो देश में अबतक की तीसरी मौत है। इस बीच आज केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने भी खुद को क्वारेंटाइन कर लिया।  हालांकि जांच में वह नेगेटिव पाए गए। उधर, गो एयर ने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। वहीं, उज्जैन में डॉक्टर दंपती को क्वारेंटाइन (पृथक) किया गया है, यहां अबतक एक भी मामला सामने नहीं आया है। उधर, मध्य रेलवे ने 23 ट्रेनों को रद्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा के जिलों में धारा 144 लागू
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए ओडिशा प्रशासन ने राज्य के कुछ जिलों में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी है। गजपति, जगतसिंहपुर, कंधमाल, भदरक और मयूरभंज जिलों में धारा 144 लगाई गई है।

 शाहीन बाग का प्रदर्शन जारी है
कोरोना का कोहराम हर तरफ है लकिन शाहीन बाग में धरने पर अब भी लोग टिके हुए हैं, पुलिस भी लोगों को समझा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed