फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Martyr's family honored with Kranti Chakra

Delhi: आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले गुमनाम शहीदों के परिवार को क्रांति चक्र से किया गया सम्मानित

Sun, 14 May 2023 10:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 May 2023 10:36 PM IST
सार

जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट ने एक समारोह में सबको सम्मानित किया।

विज्ञापन
Martyr's family honored with Kranti Chakra
शहीदों के परिवार को क्रांति चक्र से किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सपूतों, आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को क्रांति चक्र से सम्मानित किया गया। जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट ने एक समारोह में सबको सम्मानित किया। ट्रस्ट के सचिव रोमी भाटी ने बताया कि इसके लिए ऐसे 800 शहीदों को चिन्हित किया गया, जिन्होंने 1857 की क्रांति व आजादी के संग्राम में हिस्सा लिया, लेकिन उन्हें भुला दिया गया। इनमें से 200 स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को ट्रस्ट ने क्रांति चक्र से सम्मानित किया।

विज्ञापन


दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद सहित देश के विभिन्न हिस्सों से सम्मान ग्रहण करने गुमनाम नायकों के परिवार के लोग कार्यक्रम में पहुंचे। आजाद हिंद फौज के चैती राम के पुत्र सुरेश अधाना, रूप सिंह के पुत्र इंद्रजीत, छीतर सिंह के पुत्र, गोपिया के वंशज रामेश्वर चेती इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद, दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी, कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। राष्ट्रगान से कार्यक्रम शुरू किया गया, इसके बाद विभिन्न गायकों ने रागिनी सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। स्कूली छात्रों ने राष्ट्रभक्ति के गीत गाए। कोतवाल धन सिंह गुर्जर पर केंद्रित एक नाटिका भी प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद आजादी के गुमनाम नायकों के 200 परिवारों को क्रांति चक्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 

रोमी भाटी ने बताया कि 10 मई को मेरठ से 1857 की क्रांति शुरू हुई थी। इसलिए 10 मई को मेरठ कोतवाली में मौजूद धन सिंह कोतवाल की मूर्ति के पास से पद यात्रा शुरू की गई, ये विभिन्न स्थानों से होकर 14 मई को दिल्ली पहुंची। ट्रस्ट के चेयरमैन दिवाकर बिधूड़ी ने बताया कि ऐसे बहुत से स्वतंत्रता सेनानी हैं जिनको हमारी किताबों में जगह नहीं मिली। गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट ने ऐसे सेनानियों को ढूंढ़ने और उन्हें क्रांति चक्र देकर सम्मानित करने का काम किया। सरकार से ये मांग की है कि इनके परिवार को वे सभी सुविधाएं मिलें जो स्वतंत्रता सेनानियों को मिलनी चाहिए। इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन दिवाकर बिधूड़ी के अलावा उपाध्यक्ष जगदीश लोहिया, ट्रस्टी धर्मवीर बसोया, राम कुमार तंवर, सह सचिव नीतू श्यामदेव भड़ाना, सह सचिव अन्नू भड़ाना व निर्मल डेढ़ा के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे l

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed