फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   martyr captain kundu : he made plan to noida with friends on his birthday

शहीद कैप्टन कुंडू : दोस्तों को कपिल ने दिया था ये आखिरी संदेश, मिलने का किया था वादा

Tue, 06 Feb 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटौदी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटौदी Updated Tue, 06 Feb 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
martyr captain kundu : he made plan to noida with friends on his birthday
kapil kundu

15 जैकलाई यूनिट में तैनात शहीद कैप्टन कपिल कुंडू बहुत हंसमुख था। लोगों से खुलकर मिलता था। दोस्तों से शनिवार को बात हुई थी, उनसे कहा था कि छुट्टी मिलते ही आऊंगा।

विज्ञापन


पटौदी खंड के गांव रणसिका के शहीद कैप्टन कपिल कुंडू के सहपाठी रहे रमिया, सोरभ व मनीष उनके साथ बिताए दिनों को याद कर फफक कर रो पड़ते हैं।

डिवाइन डेल स्कूल में 12वीं तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह एनडीए में गया था। फिर वहां से भारतीय सेना में गया था। स्कूल की संचालिका रमिया कहती है कुछ दिन पहले ही कैप्टन कपिल कुंडू ने फोन किया था।

विज्ञापन

कपिल हर दम मुस्कुराने को कहता था

martyr captain kundu : he made plan to noida with friends on his birthday
kapil kundu

बहुत सामान्य तरीके से बात की। रमिया ने बताया कि कैप्टन कपिल कुंडू हर दम मुस्कुराने को कहता था। वह बहुत सारे सपने संजोए हुए था। कहता था कि कभी भी परेशानी आए, तो मंदिर में जाकर बैठ जाना। सभी परेशानियां सांई बाबा के आशीर्वाद से दूर हो जाएगी। 

एमबीबीएस के विद्यार्थी और कपिल के दोस्त सौरभ का कहना है कि लैंडलाईन पर फोन आया, तो कपिल कहने लगा कि सर्दी लग गई है। मैंने पूछा कि कब आएगा, तो उसने कहा था कि छुट्टी अर्जी डाल दी है। छुट्टी मिलते ही आऊंगा।

दोस्त मनीष ने बताया कि कपिल ने कहा था कि 10 फरवरी को जन्मदिन पर सुबह आ जाऊंगा। इसके बाद नोएडा चलेंगे। कपिल कुंडू छुट्टी पर आने के बाद ज्यादा समय रिश्तेदारियों में जाने के लिए पहले से ही फिक्स कर लेता था।

उपन्यास पढ़ने का शौकिन था कपिल

martyr captain kundu : he made plan to noida with friends on his birthday
kapil kundu - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल

डिवाइन डेल स्कूल की प्राचार्या पूर्णा ठोलिया ने बताया कि शहीद कैप्टन कपिल कुंडू स्कूल में क्रिकेट, शतरंज खेलने के साथ ही नावल पढ़ने का शौकिन था।

शहीद कैप्टन कपिल कुंडू 26 जनवरी को ही प्रमोशन हुई थी। उनकी मां ने बताया था कि मेरा बेटा कैप्टन बन गया है। मैं स्कूल में प्रसाद लेकर आऊंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed