फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married woman consumed poison after quarrel with friend in delhi

दोस्त बना दानव: झगड़ा होने पर विवाहिता ने पिया जहर, पार्किंग में हुआ था 'पंगा', लड़के ने पिटाई भी की

Thu, 07 Mar 2024 06:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Mar 2024 06:34 PM IST
सार

महिला ने अपने बयान में बताया कि वह शादीशुदा है। 13 साल पहले उसकी चंड़ीगढ़ पंजाब में शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। करीब एक साल से वह अपनी मां के साथ मंगोलपुरी इलाके में रह रही है। 

विज्ञापन
Married woman consumed poison after quarrel with friend in delhi
दोस्त से झगड़ा होने पर महिला ने पीया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के राजपार्क इलाके में दोस्त से झगड़ा होने के बाद शादीशुदा 30 साल की एक महिला ने जहरीला पेय पदार्थ पी लिया। हालत खराब होने पर महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला ने दोस्त के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने के बाद उसके दोस्त ने उसे जहरीला पदार्थ पीने के लिए उकसाया। उसने उसके हाथ से शीशी लेकर पी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 27 फरवरी की है। पीड़ित महिला अपनी मां के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। 27 फरवरी की रात 8.30 बजे पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से एक महिला के जहरीला पदार्थ पीने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने कोई अज्ञात जहरीला पेय पदार्थ का सेवन किया है और उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार मार्च को पुलिस को पता चला कि महिला के हालत में सुधार हुआ है और अब वह बयान देने की हालत में है। महिला ने अपने बयान में बताया कि वह शादीशुदा है। 13 साल पहले उसकी चंड़ीगढ़ पंजाब में शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। करीब एक साल से वह अपनी मां के साथ मंगोलपुरी इलाके में रह रही है। 

विज्ञापन

महिला ने बताया कि 27 फरवरी की रात वह अपनी मां से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद महिला को उसके दोस्त ने फोन कर उसे रामलाल अखाड़ा के पार्किंग में आकर मिलने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर उसकी दोस्त से किसी बात पर कहासुनी हो गई।

महिला का आरोप है कि उसके दोस्त ने उसकी पिटाई कर दी और जहर पीने के लिए उकसाया। उसने दोस्त के हाथ से शीशी लेकर जहर पी ली। उसके बाद उसे लगातार उल्टी होने लगी और वह बेहोश हो गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed