{"_id":"1ca7743fc9f2c6b0854cc055a6b8dd79","slug":"married-neighbor-was-escaped-with-minor-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा पड़ोसी नाबालिग लड़की को लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा पड़ोसी नाबालिग लड़की को लेकर हुआ फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी ग्रींस निवासी शादीशुदा पड़ोसी चार दिन पहले किशोरी को लेकर फरार हो गया। परिजनों के काफी प्रयास के बाद लड़की का पता नहीं लगा तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ शनिवार को पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश निवासी ऊधम सिंह सोसाइटी में ही दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर कैंटीन चलाता है। उसका पांच साल का बेटा भी है। कैंटीन के सामने किशोरी किराये के एक मकान में माता-पिता के रहती है।
विज्ञापन
काफी समय से दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 2 दिसंबर को वह उसे बहला-फुसलाकर फरार हो गया। आरोपी के दोस्त ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी की मां ने मामले की शिकायत दी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन