{"_id":"5dc4aa6b8ebc3e5b3635da17","slug":"marriages-can-get-trapped-in-even-and-odd-formula","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम-विषम के फार्मूले में फंस सकती हैं शादियां, शुभ मुहूर्त आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम-विषम के फार्मूले में फंस सकती हैं शादियां, शुभ मुहूर्त आज से
Fri, 08 Nov 2019 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
Marriage
- फोटो : Marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में होने वाली शादियां सम- विषम में फार्मूले में फंस सकती हैं। देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार से शादी का मुहूर्त शुरू हो रहा है। 15 नवंबर तक सम- विषम फार्मूले पर चल रही दिल्ली की शादियों पर संकट पैदा हो सकता है। ज्यादा दिक्कत दिन में होने वाली शादियों पर है। वहीं, रात में सम नंबर की कार से गए दूल्हे को दूसरे दिन विषम नंबर की कार ढूंढनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। इसी दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। इसके साथ ही सभी शुभ तथा मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
15 नवंबर से पहले 8, 9, 10 व 14 नवंबर को शादियों का मुहूर्त है। दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार को अनसूझा साया है। इस दिन बगैर मुहूर्त निकलवाए ही शादियां की जा सकती हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में शादियां होंगी।
विज्ञापन