फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Marks can be updated after the Class 12 re-evaluation results are declared

Delhi NCR News: बारहवीं के पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट आने के बाद अपडेट कर सकते हैं अंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक प्रोग्राम के लिए शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया में बारहवीं के पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्रों को सीएसएएस पोर्टल पर अपने पुनर्मूल्यांकन से पहले वाले अंक भरने होंगे। पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी होने के बाद वे अपने अंकों को अपडेट कर सकते हैं।

बारहवीं के करीब 13 फीसदी छात्र ऐसे हैं जिनका पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट नहीं आया है। बदले हुए अंक नहीं मिलने के कारण ऐसे छात्रों को चिंता सता रही है कि वह स्नातक के लिए शुरु हुई दाखिले की दौड़ में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ऐसे छात्र पंजीकरण प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। अभी केवल उन्हें अपने बारहवीं के अंकों को भरना है। जब पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट आ जाएगा तो वह अपने अंकों को अपडेट कर सकते हैं। चूंकि डीयू का सीएसएएस पोर्टल काफी दिनों तक खुला रहेगा और इस कारण उनके पास अंकों के अपडेट के लिए काफी समय है। ऐसे में उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed