{"_id":"fc137539355b7887e770c8d744752f1d","slug":"market-is-ready-to-celebrate-lok-sabha-elections-restults","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों से गुलजार हुआ बाजार, अब बस ऐलान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों से गुलजार हुआ बाजार, अब बस ऐलान का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 15 May 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी नतीजों के फैसले के दिन जश्न मनाने वालों के लिए फूल विक्रेताओं ने खास इंतजाम कर रखे हैं। आम दिनों के मुकाबले दस गुणा तक बिक्री की उम्मीद की जा रही है। फूल विक्रेताओं ने दिल्ली के बाजार से अधिक फूलों के ऑर्डर भी दे दिए हैं। गेंदा और गुलाब फूल के दाम में भी उछाल की संभावना है।
विज्ञापन
दरअसल, चुनाव आयोग की सख्ती की वजह से चुनाव के दौरान फूल-मालाओं की उम्मीद के अनुसार बिक्री नहीं हो पाई थी। अब फूल विक्रेताओं को उम्मीद है कि चुनाव परिणाम के दिन इसकी कुछ भरपाई हो सके। चिंतपूर्णी मंदिर, न्यू कॉलोनी मोड़ रोड स्थित फूलों की कुछ दुकान वालों ने गेंदा और गुलाब फूल मिलाकर माला तैयार भी कर ली है और इसे आइस बॉक्स में बर्फ के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
परिणाम के दिन करीब 150 किलो गेंदा फूल की खपत का अनुमान है। जबकि आम दिनों में यह 40-60 किलो के बीच रहती है। आम दिनों में फूलों का इस्तेमाल सिर्फ मंदिरों में चढ़ाने के लिए होता है। गेंदा के फूल 50 रुपये प्रति किलो और गुलाबों की पंखुड़ियां 350 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची जा रही हैं।
विज्ञापन
गेंदा फूल की बनी माला 100 से 500 रुपये में बेचने की तैयारी है और गुलाबों की माला 200-1000 रुपये में बेचे जाने की तैयारी है। जबकि आम दिनों में मंदिरों के लिए यह 50-60 रुपये में मिलती हैं। न्यू कॉलोनी मोड़ के धर्मेंद्र फ्लॉवर डेकोरेटर्स के निरंजन पाठक के मुताबिक बड़ी पार्टियों के कुछ कार्यकर्ताओं ने गेंदा और गुलाब फूल मिलाकर माला बनाने के लिए कहा है। 100 रुपये प्रत्येक माला के हिसाब से गुरुवार को करीब 50 माला तैयार की गई हैं।
चिंतपूर्णी मंदिर के बाहर रोजाना फूल बेचने वाले शीषपाल कहते हैं कि पिछले चुनाव की तरह इस बार चुनाव में फूलों की मांग नहीं थी। लेकिन, रिजल्ट की वजह से कुछ सुगबुगाहट दिख रही है, लोग पूछ कर जा रहे हैं। साईं फ्लॉवर डेकोरेशन के धोनी कश्यप बताते हैं कि रिजल्ट के मद्देनजर मोंगा, गेंदा और गुलाब के फूलों को अधिक मंगवाया है। अगर नहीं बिकेंगे तो मंदिर और होटलों के डेकोरेशन में इस्तेमाल किया जाएगा। हर दिन कई पार्टियों की तरफ से फूलों की माला की मांग आती है।
रुझानों का मजा किरकिरा करेगी बिजली
लोकसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन भी गुड़गांव वालों को बिजली जमकर परेशान करने वाली है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के अनुसार कई फीडरों पर मरम्मत का काम होगा। इस कारण बिजली का झटका दर्जन भर से अधिक क्षेत्रों में लगेगा।
शुक्रवार को 11 केवी बसई रोड और 11केवी बसई इंडस्ट्रियल फीडर पर मरम्मत का काम चलेगा। इस दौरान बसई गांव, बसई एन्क्लेव, भवानी एन्क्लेव और बसई विलेज इंडस्ट्रीज में सुबह छह से सुबह नौ बजे तक बिजली नहीं रहेगी। यह सभी क्षेत्र 66 केवी सेक्टर-नौ सब स्टेशन से जुड़े हुए हैं। 11वीं खांडसा फीडर पर काम के कारण सुबह साढ़े नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक खांडसा और खांडसा रोड क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।
शुक्रवार सुबह साढ़े पांच से साढ़े नौ बजे तक सेक्टर-38 के औद्योगिक क्षेत्र में पावर कट रहेगा। धनकोट, धनवापुर और खेड़की में सुबह 10:00 से दो बजे तब बिजली नहीं रहेगी। शीतला कॉलोनी और उसके आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12:30 से साढ़े चार बजे तक पंजीरी प्लांट फीडर के मरम्मत के कारण बिजली गुल रहेगी। 11 केवी सिटी-2 और 11 केवी अर्बन एस्टेट के फीडर पर काम चलेगा। इस कारण सदर बाजार, सेक्टर-12 और गुड़गांव गांव में दोपहर 12:30 से अपराह्न साढ़े चार बजे तक बिजली नहीं रहेगी।