{"_id":"5c60eb73bdec2273ac45e865","slug":"many-train-canceled-due-to-agitation-and-dense-fog-in-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन और घने कोहरे से बढ़ी रेल मुसाफिरों की परेशानी, 13 फरवरी तक कई ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन और घने कोहरे से बढ़ी रेल मुसाफिरों की परेशानी, 13 फरवरी तक कई ट्रेनें निरस्त
Mon, 11 Feb 2019 08:56 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 11 Feb 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण रेल यात्रियों की परेशानी तो पहले से बढ़ी हुई थी, अब ट्रैक पर चल रहे आंदोलन ने भी मुश्किलें बढ़ा दी है। उत्तर भारत में जहां कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल थम गई है तो गुर्जर आंदोलन के कारण दिल्ली-मुंबई की कई ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। लंबी दूरी की तीन दर्जन से अधिक ट्रेन इस आंदोलन के कारण प्रभावित हुई।
गुर्जर आंदोलन के कारण रविवार को 17 से अधिक ट्रेन निरस्त रहीं। सोमवार को भी यात्रियों को राहत नहीं मिलने वाली है। कोचुवेली-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति, अमृतसर गोल्डेन टेंपल, अहमदाबाद-निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी, इंदौर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, मडगाव-निजामुद्दीन राजधानी, अजीमाबाद एक्सप्रेस, मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
मंगलवार को गोवा संपर्क क्रांति, फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, अवध-असाम, कटरा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा अंत्योदय एक्सप्रेस, वलसाड-हरिद्वार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 13 फरवरी को भी कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के कारण श्रमजीवी एक्सप्रेस, पूर्वा, वैशाली, ब्रह्मपुत्र मेल, ऊंचाहार एक्सप्रेस, महाबोधी, सद्भावना, काशी विश्वनाथ, पद्मावत समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से चली।
आज घने कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 17 ट्रेनें प्रभावित रहीं।

17 trains of Northern Railway are running late today due to fog/low visibility. pic.twitter.com/ELzpyUkJRW
— ANI (@ANI) February 11, 2019