{"_id":"5df2957c8ebc3e87e35d40ee","slug":"many-routes-will-be-closed-due-to-congress-rally-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कांग्रेस की रैली के कारण बंद रहेंगे कई मार्ग, इन रूटों पर आने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः कांग्रेस की रैली के कारण बंद रहेंगे कई मार्ग, इन रूटों पर आने से बचें
Fri, 13 Dec 2019 01:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर यातायात पुलिस ने उस ओर जाने वाले कुछ रास्तों को बंद कर दिया है, जबकि कुछ रास्तों पर भारी वाहन के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
यातायात पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रैली की वजह से दिल्ली गेट और राजघाट से जवाहरलाल नेहरू मार्ग की ओर कामर्शियल वाहनों को जाने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही कामर्शियल वाहनों को गुरुनानक चौक से अजमेरी गेट, कमला मार्केट से हमदर्द, डीडीयू मार्ग मिंटो लाल बत्ती से कमला मार्केट, अजमेरी गेट से हमदर्द चौक, तुर्कमान गेट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाराखंभा से रंजीत सिंह फ्लाईओवर होते हुए गुरुनानक चौक पर वाहनों को जाने के इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा विवेकानंद मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, कमला मार्केट से गुरुनानक चौक, चमनलाल मार्ग, पहाड़गंज चौक से अजमेरी गेट की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को इन मार्गों से बचकर चलने की सलाह दी है। यातायात पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार इन मार्गों के बारे में जानकारी मुहैया कराएगी।