फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many post offices in Delhi will remain closed today

Delhi : दिल्ली के कई डाकघरों में आज नहीं होगा कामकाज, सुगम व्यवस्था के लिए होने जा रहा है डिजिटल परिवर्तन

Mon, 21 Jul 2025 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 05:44 AM IST
सार

डाक विभाग ने अपने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वह डाकघर आने की अपनी योजना पहले से बना लें और इस संक्षिप्त व्यवधान के दौरान सहयोग करें।

विज्ञापन
Many post offices in Delhi will remain closed today
Demo

विस्तार

डाक विभाग सोमवार को अपनी आईटी 2.0 एप्लिकेशन एक डिजिटल परिवर्तन पहल का शुभारंभ करने जा रहा है। इस उन्नत प्रणाली को लागू करने के लिए दिल्ली के कई प्रमुख डाकघरों में सार्वजनिक लेन-देन बंद रहेगा।

विज्ञापन


यह कदम डेटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और कॉन्फिगरेशन प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए उठाया गया है, ताकि नई प्रणाली सुचारु और कुशलता से कार्य कर सके। नई पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन का उद्देश्य बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव, तेज सेवा वितरण और अधिक ग्राहक अनुकूल इंटरफेस प्रदान करना है।
विज्ञापन


अमर कॉलोनी, अलीगंज, एंड्रयूजगंज, सीजीओ काम्प्लेक्स, दरगाह शरीफ, डिफेंस कॉलोनी, जिला न्यायालय परिसर साकेत, ईस्ट ऑफ कैलाश, ईस्ट ऑफ कैलाश फेस-1, गौतम नगर, गोल्फ लिंक्स, गुलमोहर पार्क, हरि नगर आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, कृष्णा मार्केट, लाजपत नगर, लोदी रोड, मालवीय नगर, एमएमटीसी, नेहरू नगर, नई दिल्ली साउथ एक्सटेंशन -2, पंचशील एन्क्लेव, प्रगति विहार, प्रताप मार्केट, पुष्प विहार, सादिक नगर, सफदरजंग एयरपोर्ट, साकेत, संत नगर, सर्वोदय एन्क्लेव, दक्षिण मालवीय नगर, श्रीनिवासपुरी और जीवन नगर स्थित डाकघरों में सोमवार को कामकाज बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक विभाग ने अपने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वह डाकघर आने की अपनी योजना पहले से बना लें और इस संक्षिप्त व्यवधान के दौरान सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed