फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Hospital Fire News: Many Newborn Children Died In Fire In Baby Care Hospital

बेबी केयर सेंटर अग्निकांड: घर में जन्मा था पहला बेटा, चल रही थी जश्न की तैयारी; भीषण आग ने छीन ली खुशियां

Sun, 26 May 2024 02:34 PM IST
विजय पुंडीर राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 May 2024 02:34 PM IST
सार

Delhi Child Hospital Fire Accident : विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल की 20 मई को ही बेटे को भर्ती किया था। ऋतिक बताते हैं कि उनकी एक बेटी पहले से हैं। उसके बाद 17 मई को बेटे ने जन्म लिया। जन्म के बाद बेटे को कुछ दिक्कत हुई जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन
Delhi Hospital Fire News: Many Newborn Children Died In Fire In Baby Care Hospital
सातों नवजात बच्चों के शव को मोर्चरी में लाते हुए अस्पताल के कर्मी - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

घर में बेटे की सकुशल वापस लौटने को लेकर जश्न की तैयारी पूरी थी। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी होनी थी। घर का पहला बेटा था। लेकिन क्या पता था कि आज ही उसका शव लेकर आना पड़ेगा। दर्द भरी जुबान में यह दर्द बयां किया ऋतिक चौधरी ने। 

विज्ञापन


विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल की 20 मई को ही बेटे को भर्ती किया था। ऋतिक बताते हैं कि उनकी एक बेटी पहले से हैं। उसके बाद 17 मई को बेटे ने जन्म लिया। जन्म के बाद बेटे को कुछ दिक्कत हुई जिसके कारण उसे पहले सरोज अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।। वहां से इस अस्पताल में रेफर किया गया। बुलंदशहर के शिवाली अली नगर गांव के रहने वाले ऋतिक बताते हैं कि उन्हें जानकारी दी गई थी कि यह एक अच्छा अस्पताल है और बच्चा यहां से ठीक होकर घर लौट आएगा। बच्चा ठीक भी हो रहा था शनिवार सुबह हमें सूचना दी गई थी कि सोमवार को अपने बच्चों को वापस ले जाना। लेकिन क्या पता था रात में ऐसी घटना हो जाएगी कि घर लौटने से एक दिन पहले ही उसका शव लेकर घर लौटना पड़ेगा। 
विज्ञापन


ऋतिक बताते हैं कि सुबह सात बजे जब वह सो रहे थे। उसी समय उन्हें फोन आया की अस्पताल में आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी को बिना बताए वह दिल्ली पहुंच गए। यहां आने पर पता चला कि आग लगने की घटना में जिन बच्चों ने दम तोड़ा है उसमें उनका बेटा भी शामिल है। यह सुनकर उनके पैरों से जमीन खिसक गई। वह कुछ समझ ना पाए और अपने चचेरे भाई के साथ अस्पताल के शव गृह में पहुंच गए हैं। ऋतिक बताते हैं कि पत्नी बार-बार फोन करके पूछ रही है बेटा कैसा है, हर बार दिलासा दे रहा हूं कि बेटा ठीक है और उसे लेकर घर आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में आग लगने से गई सात नवजात बच्चों की जान
शाहदरा के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात नवजात बच्चों की मौत हो गई है। पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed