फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many leaders of AAP join BJP in Delhi

Delhi: 'आप' के कई नेता भाजपा में शामिल, मनोज तिवारी बोले- झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज हुई आम आदमी पार्टी

Sat, 22 Apr 2023 09:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Apr 2023 09:49 PM IST
सार

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा की लड़ाई दिल्ली में एक ऐसी पार्टी के खिलाफ है जो झूठ बोलकर और जनता को धोखा देकर सत्ता पर काबिज हो गई है।

विज्ञापन
Many leaders of AAP join BJP in Delhi
मनोज तिवारी, भाजपा सांसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली भाजपा प्रदेश संगठन को मजबूती देने के लिए लगातार बैठक कर रही है। साथ ही, पार्टी विस्तार में भी कार्यकर्ता जुटे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में आप के पूर्व जिला अध्यक्ष बलराम झा, पूर्व निगम प्रत्याशी पूनम बलराम झा, प्रतिभा झा, राम प्रकाश शर्मा, संजय कुमार समेत अन्य समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता खुद को ठगा महसूस करता है। कार्यकर्ताओं की बोलने की आजादी छीन ली गई है। सवाल यह भी है कि आज जो पूरी दिल्ली को ठग रहा है, वह अपने लोगों को भी ठग रहा है। भाजपा जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को लेकर अभी चल रही है उसे अंजाम तक पहुंचा कर रहेगी। 

विज्ञापन


वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा की लड़ाई दिल्ली में एक ऐसी पार्टी के खिलाफ है जो झूठ बोलकर और जनता को धोखा देकर सत्ता पर काबिज हो गई है। अब एक-एक भ्रष्टाचार सामने आ रहा है और लोगों के साथ केजरीवाल दिल्ली के भविष्य के भी शत्रु हैं। बलराम झा के भाजपा में शामिल होने से हर उस आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता को राहत मिली होगी जो खुद को ठगा महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed