{"_id":"5e9b19638ebc3e76ad649789","slug":"many-jammu-kashmir-labourers-cheated-by-delhi-truck-driver-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से जम्मू ले जाने का झांसा देकर मजदूरों से लिए हजारों रुपये, आधे रास्ते में ही उतार कर ट्रक चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से जम्मू ले जाने का झांसा देकर मजदूरों से लिए हजारों रुपये, आधे रास्ते में ही उतार कर ट्रक चालक फरार
Sat, 18 Apr 2020 08:44 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान जम्मू कश्मीर ले जाने का झांसा देकर दिल्ली में एक ट्रक चालक लोगों को हजारों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पकड़े गए लोगों की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के मुताबिक ट्रक चालक ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में 52 सवारियों से 12-12 सौ रुपये जम्मू ले जाने के नाम पर लिए थे। पुलिस के मुताबिक उधमपुर जम्मू कश्मीर का रहने वाला केवल सिंह दिल्ली के स्वरूप नगर में मजदूरी करता है। उसने पुलिस को शिकायत कर आरोप लगाया कि वह 13 अप्रैल को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर गया था।
विज्ञापन
वहां एक ट्रक चालक जम्मू जाने के लिए आवाज लगा रहा था। चालक यह भी आश्वासन दे रहा था कि रास्ते में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। केवल के मुताबिक उसके साथ 51 अन्य लोग ट्रक में सवार हो गए। चालक ने सभी से 12 सौ रुपये ले लिये। रात 11 बजे ट्रक जम्मू के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
सिंघु गांव के पास चालक ने सभी लोगों को बताया कि बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की काफी सख्ती है। इसलिए सभी यहां उतर जाएं और पैदल कुंडली गांव पहुंचें, वहां से वह सभी को ट्रक में बिठा लेगा। सभी के ट्रक से उतरने के बाद चालक ट्रक लेकर चला गया।
ट्रक से उतरकर सभी लोग कुंडली गांव की तरफ पैदल ही बढ़ने लगे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को लोगों के बारे में जानकारी दे दी। पुलिस ने सभी लोगों को पकड़ कर सिंघोला गांव के शेल्टर होम में भेज दिया।
यहां पीड़ित ने ट्रक चालक के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।