{"_id":"0979da5bb60227a935cb278083cd5eba","slug":"many-frustrated-because-vip-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIP कैदियों की सहूलियतों के कारण कई निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIP कैदियों की सहूलियतों के कारण कई निराश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Feb 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘यह कैसा इंसाफ है कि पैठ रखने वाले कैदियों को घर का खाना और जब दिल करे घरवालों से मुलाकात और हमारे लिए तमाम बंदिशें...’।
विज्ञापन
यह खुलासा तिहाड़ जेल के कैदियों की ओर से लिखे गए पत्र से हुआ है। पत्र में अपने साथ हो रहे अन्याय को लेकर कैदियों ने आवाज उठाई है।
अपने पत्र में कैदियों ने जेल की महानिदेशक विमला मेहरा से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद भी फोन कॉल कराने की सुविधा से उन्हें वंचित रखा जा रहा है। जबकि सभी कैदियों के लिए जेल में इसकी सुविधा है।
अमर उजाला को भी भेजे पत्र में कैदी संजय (काल्पनिक नाम) ने यह जानकारी दी। लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन इससे इंकार कर रहा है। जबकि तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद कैदियों की इसी भेदभाव को लेकर शुरू की गई भूख हड़ताल समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने कैदियों के आरोप व पत्र को पूरी तरह से गलत बताते हुए कहा कि मुलाकात के दौरान घर से खाना लाने पर पाबंदी है। जेल में सभी कैदियों के लिए एक ही नियम है और किसी को छूट नहीं है।
विज्ञापन