फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   many foriegn groups roaming around country may increase danger of corona virus affect

देशभर में घूम रही हैं कई विदेशी जमात, एक व्यक्ति के संक्रमित होने से भी बढ़ सकता है खतरा

Tue, 31 Mar 2020 11:33 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 31 Mar 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
many foriegn groups roaming around country may increase danger of corona virus affect
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

निजामुद्दीन मरकज में सालभर जमात आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है। सूत्रों का कहना है कि भारत आने के बाद कई विदेशी जमातों को देश के अलग-अलग हिस्सों में रवाना कर दिया गया। इस स्थिति में सरकारी तंत्र के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


क्योंकि, इन जमातियों में यदि कोई कोरोना वायरस संक्रमित पाया जाता है तो उसने काफी लोगों को संक्रमित कर दिया होगा। ऐसे लोगों की पहचान कर उन तक पहुंचने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। मरकज के जिम्मेदार लोगों से ऐसी जमातों के आंकड़े भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर मरकज में कोरोना के कई संदिग्ध मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लॉकडाउन से पूर्व मरकज में आने वाले लोग बेफिक्र होकर निजामुद्दीन में खरीदारी करते रहे। इनमें बड़ी संख्या में विदेशी भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी वजह से कितने लोग संक्रमित हुए या होने वाले हैं, यह सोचकर लोगों के होश उड़े हुए हैं। वह अपने घरों से निकलने के लिए भी तैयार नहीं हैं।

जमात पर आए लोगों की होगी दोबारा जांच
फरीदाबाद। निजामुद्दीन में जमातियों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद फरीदाबाद में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में भी नेपाल और इंडोनेशिया से जमात पर आए करीब 50 लोगों की जांच कराई जा रही है। हालांकि उनकी पहले भी जांच हो चुकी है और सभी स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed