फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many companies, including Birla, Kotak, posted jobs on the job portal

जॉब पोर्टल पर बिरला, कोटक समेत कई कंपनियों ने पोस्ट कीं नौकरियां

Sat, 08 Aug 2020 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Aug 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
Many companies, including Birla, Kotak, posted jobs on the job portal
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

दिल्ली की अर्थव्यस्था पटरी पर लाने के मकसद से चल रहे जॉब पोर्टल पर आदित्य बिरला ग्रुप, एमैजोन, फ्लिपकार्ट, एचडीएफसी लाइफ, कोटैक महिंद्रा समेत 6,271 कंपनियों ने करीब 22 लाख जॉब पोस्ट की हैं। वहीं, करीब दस लाख लोगों को नौकरी मिल गई है। दूसरी तरफ मॉनीटरिंग प्रक्रिया को सख्त रखते हुए दो या दो से अधिक बार जॉब पोस्ट करने वाले 3.5 लाख पद रद्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार के जॉब पोर्टल पर 9 लाख से अधिक नौकरियां उपलब्ध हैं। इसके सापेक्ष 8.64 लाख लोगों ने आवेदन किया है। अभी तक 6,271 कंपनियों ने 22 लाख जॉब को पोस्ट किया है। गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार अगले सप्ताह पोस्टर अभियान शुरू कर रही है। जिससे गली-मोहल्ले में भी इसकी जानकारी दी जा सके। 
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि अभी तक 22 लाख नौकरियां इस जॉब्स पोर्टल पर पोस्ट की गई हैं। इसके सत्यापन के लिए टॉस्क फोर्स काम कर रही है। कई लोग दो-दो बार जॉब पोस्ट कर रहे थे और कई लोग फर्जी जॉब भी पोस्ट कर रहे थे। सत्यापन के बाद 22 लाख में से करीब 3.5 लाख जॉब को रद्द किया गया है। वहीं, 10 लाख जॉब्स कंपनियों ने क्लोज किया गया है। इसका मतलब यह है कि या तो कंपनियों को कर्मचारी मिल गए हैं या फिर उनसे बातचीत चल रही है। फिलहाल पोर्टल पर 9 लाख वैकेंसी अभी बची है, जहां कंपनी को कर्मचारियों की जरूरत है। दूसरी तरफ 8.64 लाख लोग नौकरी तलाशने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि जॉब पोर्टल पर सबसे अधिक आदित्य बिरला ग्रुप, एमैजोन, फ्लिपकार्ट, एचडीएफसी लाइफ, कोटैक महिंद्रा, संग्ररिला, आसाम टी, जी फॉर एस सिक्युरिटी, अंबा इम्ब्राइडरी आदि कंपनियां हैं। वहीं, दिल्ली में जिस तरह की नौकरी लोग खोज रहे हैं, उसमें बैक ऑफिस, डाटा इंट्री, टीचिंग, कस्टमर सपोर्ट, टेली कॉलर, सेल्स, मार्केटिंग बिजनेस, वेयर हाउस, लाइटिंग, रिसेप्सनिस्ट, एचआर, एडमिन, आईटी हार्डवेयर व नेटवर्किंग और डिलीवरी की नौकरी हैं। इन जॉब की सबसे अधिक मांग हैं। 


कांग्रेस व भाजपा पर आप का निशाना
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन करने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच रोमांटिक है और इसी के चलते दोनों राजनैतिक तौर पर एक-दूसरे को सहयोग दे रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा नेता व गृहमंत्री अमित शाह सीधे तौर पर दिल्ली पुलिस के प्रभारी हैं, लेकिन कांग्रेस ने उनके खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया। कांग्रेस ने कानून व्यवस्था और निगम में टैक्स बढ़ाने के मुद्दे पर भी भाजपा का साथ दिया। उन्होंने पूछा कि आखिर भाजपा के नेताओं के साथ कांग्रेस की क्या डील हुई है? आप नेता ने सवाल किया कि दोनों दलों को बताना चाहिए कि उनके बीच कौन सा समझौता हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed