जब पांच सितारा होटल में पड़ा छापा तो सामने आया आईपीएल से जुड़ा एक शर्मनाक सच
अपराध शाखा ने रोहिणी स्थित पांच सितारा होटल में छापा मारकर नौ लोगों को दबोचा
नोट: खबर रोहतक,हरियाणा और शामली,यूपी के लिए भी उपयोगी है--
आईपीएल फाइनल मैच पर दो अलग-अलग जगह लग रहा था सट्टा
-अपराध शाखा ने रोहिणी स्थित पांच सितारा होटल में छापा मारकर नौ लोगों को दबोचा
-शकरपुर में महिला आईपीएस अधिकारी ने फ्लैट पर छापा मारकर दो को दबोचा, 77 मोबाइल फोन बरामद
-रोहिणी स्थित होटल से 10 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो लैंड लाइन नंबर, कुछ कागजात हुए बरामद
-शकरपुर में कोडवर्ड में लग रहा था सट्टा, पिछले एक माह से चल रहा था सट्टे का रैकेट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 22 मई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने आईपीएल के फाइनल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में अलग-अलग दो जगहों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहिणी स्थित पांच सितारा होटल क्राउन प्लाजा में छापा मारकर नौ लोगों को दबोचा है।
उनके पास से भारी मात्रा में सट्टा लगाने में इस्तेमाल सामान बरामद हुआ है। वहीं शकरपुर थाना क्षेत्र में महिला आईपीएस अधिकारी ने एक फ्लैट पर छापा मारकर गनीपुरा, रोहतक निवासी सुनील (44) और शामली, यूपी निवासी परवेज (38) को दबोचा है। इनके पास से 77 मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए सभी 11 लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
सट्टा रैकट नंबर-1
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि रिठाला, रोहिणी स्थित पांच सितारा होटल क्रॉउन प्लाजा में कुनाल मुगलानी, सुमित कालरा और जितेंदर व अन्य सट्टा रैकेट चला रहे हैं।
सूचना के बाद पुलिस ने पांच सितारा होटल में छापा मारकर कुनाल मुगलानी (31), जितेंदर कुमार उर्फ जीतू (33), सुमित कालरा उर्फ सन्नी (32), नितिन हरजानी (38), निखिल गोडवानी (23), अमित कुमार ढींगरा (32), सुमित शर्मा (32), राजेश जैन (46) और नवीन कुमार (29) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह फोन पर आईपीएल मैच में हर बाल व ओवर पर सट्टा बुक कर रहे थे। इनके पास से 10 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो लैंडलाइन फोन व अन्य सट्टा लगाने में इस्तेमाल सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पांच सितारा होटल में कमरा किराए पर लिया हुआ था। यहीं से वह अपने साथियों की मदद से सट्टा बुक कर रहे थे।
सट्टा रैकट नंबर-2
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि आईपीएल फाइनल मैच के दौरान शकरपुर थाना प्रभारी का काम देख रही महिला आईपीएस अधिकारी गीतांजली खंडेलवाल को सूचना मिली कि किशनकुंज, गली नंबर-1 स्थित एक मकान में आईपीएल पर सट्टा लगाया लगाया जा रहा है।
सूचना के बाद पुलिस ने टीम बनाकर मकान पर छापा मारा। वहां सुनील नामक आरोपी फोन पर सट्टा बुक कर रहा था, इसके अलावा परवेज सट्टे का हिसाब लिख रहा था। आरोपियों के पास से 77 मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह देश भर से सट्टा बुक रहे थे। कम से कम दो यूनिट (चार हजार रुपये) का सट्टा बुक किया जा रहा था। पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपियों ने करोड़ रुपये का सट्टा बुक कर लिया था।