इंतजार खत्म, दिल्ली पहुंचा मानसून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से होते हुए मानसून बृहस्पतिवार दोपहर उत्तर भारत में पहुंच गया। दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में मानसून की पहली बारिश हुई।
गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में बुधवार शाम से ही बूंदाबादी शुरू हो गई थी, लेकिन तब मौसम विभाग ने इसे मानसून की बारिश होने से इनकार कर दिया था।
लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब व हरियाणा में मानसून पहुंच जाने की खबर दी।
दिल्ली मानसून के लिए तैयार नहीं: कैग
जहां मौसम विभाग ने मानसून के दिल्ली पहुंच जाने की खबर दी, वहीं, नियंत्रण महालेखा परीक्षक (कैग) ने दिल्ली को मानसून की बारिश के लिए तैयार न होने की रिपोर्ट दी है। अंग्रेजी अखबार 'दि टाइम्स ऑफ इंडिया' के अनुसार कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली प्रसाशन बारिश के बाद के हालात संभालने की स्थिति में नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली प्रसाशन ने ड्रेनेज के लिए बनाए गए मास्टर प्लान को अभी तैयार नहीं किया जा सका है। ऐसे में अगर दिल्ली में जोरदार बारिश होती है तो यहां बाढ़ और सड़कों पर जल भराव जैसी कई बड़ी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।