फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj tiwari took a decision to clean delhi

MCD में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली में सफाई के लिए मनोज तिवारी ने उठाया पहला बड़ा कदम

Fri, 12 May 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 May 2017 10:33 AM IST
सार

नगर निगम ने वैज्ञानिक तरीके से कूड़े के संकलन और उसे अलग-अलग करने का काम शुरू किया 
मनोज तिवारी ने कूड़े के संकलन हेतु काम्पेक्टरों व आटो टिप्पर को रवाना किया      
- नगर निगम ने वैज्ञानिक तरीके से कूड़े के संकलन और उसे अलग-अलग करने का काम शुरू किया      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 11 मई      

विज्ञापन
Manoj tiwari took a decision to clean delhi
मनोज तिवारी - फोटो : SELF

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने बृहस्पतिवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम के दक्षिणी क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से कूड़े के संकलन और उसे अलग-अलग करने के काम का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने कॉलोनियों में कूड़े के संकलन और परिवहन के लिए काम्पेक्टरों व आटो टिप्पर के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

 
ग्रीन पार्क में आयोजित समारोह में मनोज तिवारी ने कहा कि नगर निगम की ये पहल भाजपा के संकल्प पत्र के अनुरूप हैं। इससे कूड़े के संकलन परिवहन और निपटान के मामले में बड़ा अनुकूल परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन


विभिन्न पक्षों के साथ विस्तृत विचार विमर्श के बाद लागू की गई नई व्यवस्था में ऑनलाइन प्रबंधन सूचना प्रणाली के कस्टमर केयर सेंटर, नियंत्रण कक्ष, जीपीएस, आरएफआईडी में अनुप्रयोग और कस्टमर बायोमेट्रिक मशीन के मोबाइल एप्लिकेशन के लिए पर्याप्त प्रभावी उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि पहले ऐसे उपकरण नहीं थे जिससे समुचित निगरानी व्यावहारिक तौर पर असंभव हो गई थी। उन्होंने दिल्ली का मच्छर मुक्त बनाने और स्वच्छ भारत मिशन में इसका रैंक सुधारने के लिए सहयोग देने के वास्ते नागरिकों से आग्रह किया।

वहीं नवनिर्वाचित पार्षद नियमित अंतराल के बाद आरडब्ल्यूए के साथ विचार विमर्श करने और उनसे बार बार मिलकर उनकी प्रतिक्रिया लेने का सुझाव दिया। आयुक्त पुनीत गोयल ने कहा कि पहली बार राजधानी में स्रोत पर तीन तरह से कूड़े को अलग-अलग किया जा रहा है।


कूड़ा बायोडीग्रेडेबल, ड्राई और खतरनाक कूड़े के रूप में अलग अलग किया जाएगा। इससे परिणाम जनक परिवहन और प्रबंधन कार्यशाली के तहत काम किया जा सकेगा। आटो टिप्पर के भीतर तीन किस्म की अलग-अलग की गई वेस्ट को रखने के लिए तीन अलग-अलग भाग बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed