{"_id":"576103054f1c1bc54d11c8ea","slug":"manoj-tiwari-told-how-bjp-should-prepare-for-up-assembly-election-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज तिवारी ने बताया, भाजपा को कैसे करनी चाहिए यूपी चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज तिवारी ने बताया, भाजपा को कैसे करनी चाहिए यूपी चुनाव की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 16 Jun 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को किसी चेहरे के साथ ही उतरना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। तिवारी ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है।
विज्ञापन
मगध-अवध में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि यूपी में मुलायम सिंह अपनी पार्टी का चेहरा हैं और मायावती अपनी पार्टी की। ऐसे में भाजपा को भी चेहरे के साथ ही मैदान में उतरना चाहिए, इससे पार्टी को फायदा होगा। मालूम हो कि पार्टी ने फिलहाल किसी को चेहरा न बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह पूर्वांचल में स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी के लिए काम करेंगे। तिवारी ने कहा कि अपनी कला के जरिये उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के हर घर में सम्मान मिलता है। पूर्वांचल देश के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में शुमार है, इसलिए उसे नया प्रदेश बनाकर उसका विकास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा, ‘उनका घर नेतागिरी से नहीं, बल्कि गाना गाने से चलता है। हिंदी अकादमी से पैसे लेने पर कांग्रेस ने मेरे खिलाफ प्रदर्शन किया। मैं तो गाने जाता हूं तो पैसा लेता हूं। हमारे आय का साधन यही है। मैं सोनिया गांधी की तरह घोटाले करके घर नहीं चलाना चाहता हूं।’
सांसद होने के बाद मनोज तिवारी कलाकार को खो जाने का संकट है, लेकिन मैं उसे बचाए रखना चाहता हूं। मेरी साधना ने गांव से दिल्ली तक पहुंचाया। मेरी चुनौती यही है कि मैं लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरूं और अपने कलाकार को भी बचाए रखूं।
सांसद बनने के बाद उनकी आखिरी पलायन और यादव पान भंडार नाम की फिल्में आने वाली हैं। सांसद होते हुए शाहरूख खान की फिल्म फैन के लिए गाना गाया है। कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी अंशज सिंह, जिला उपायुक्त टीएल सत्य प्रकाश, अतिरिक्त जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।