{"_id":"5919d3534f1c1be929f227b3","slug":"manoj-tiwari-said-sunita-kejriwal-will-become-cm-like-rabri-devi-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिहार में राबड़ी देवी की तरह अब सुनीता केजरीवाल बनेंगी दिल्ली की सीएम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बिहार में राबड़ी देवी की तरह अब सुनीता केजरीवाल बनेंगी दिल्ली की सीएम'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 May 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
सुनीता केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के एक ट्वीट पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी बिहार वाली स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
लगता है वह दिन दूर नहीं, जब अरविंद की जगह सुनीता केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगी। ऐसे ही बिहार में लालू प्रसाद के भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसने के बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी उनकी जगह मुख्यमंत्री बनी थीं।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि सुनीता केजरीवाल के ट्वीट के बाद आम आदमी पार्टी भी प्राइवेट फैमिली पार्टी स्तर पर स्थापित हो गई है। आप भी अब कांग्रेस, सपा, आरजेडी, बसपा, बीजेडी जैसी उन परिवारवादी पार्टियों के बीच जा खड़ी हुई है, जहां पार्टी मुखिया के परिजन ही पार्टी के पदाधिकारी और प्रवक्ता बन जाते हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अब लगता है कि राबड़ी देवी की तर्ज पर सुनीता केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। सुनीता केजरीवाल का इस मुद्दे पर बोलना और कपिल मिश्रा को विश्वासघाती कहने के पीछे दर्शाता है कि वे मिश्रा के इस मामले में साक्षी बनने का कानूनी महत्व समझती हैं।