फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj tiwari said on sealing, action taken by corrupt officials stopped till the hearing was pending

सीलिंग: मनोज तिवारी बोले- सुनवाई लंबित होने तक लगे रोक, भ्रष्ट अधिकारियों ने की कार्रवाई

Thu, 04 Oct 2018 05:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
Manoj tiwari said on sealing, action taken by corrupt officials stopped till the hearing was pending

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सर्वोच्च न्यायालय में सीलिंग मुद्दे की सुनवाई लंबित होने तक राजधानी में सीलिंग पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एमसीडी के भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर मॉनिटरिंग कमेटी ने जो कार्रवाई की है, उससे जनता भयभीत है। तिवारी सर्वोच्च न्यायालय के बाहर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने गोकलपुरी सीलिंग की घटना के संदर्भ में उन्हें सीलिंग अफसर बनाने और शपथपत्र दाखिल करने को कहा था। उन्होंने दोनों बातें स्वीकार कर ली हैं। मैंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 1000 जगहों की लिस्ट भी दे दी है।  उन्होंने कहा गोकलपुरी मामले में न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही कोई सीलिंग ऑर्डर दिया गया।  मेरा सवाल यह है कि सीलिंग क्यों हुई? इससे स्पष्ट है कि मॉनिटरिंग कमेटी भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर सीलिंग कर रही है। 
विज्ञापन


मॉनिटरिंग कमेटी की कार्रवाई से जनता भयभीत
तिवारी ने कहा मॉनिटरिंग कमेटी न्यायिक रूप से अपने दायित्वों का पालन नहीं कर रही है। दिल्ली की जनता पर पिक एंड चूज के तहत अत्याचार हो रहा है।  यह जो सीलिंग है, वह सीलिंग उद्योग बन गया है। उन्होंने कहा कि 2006 से 2018 तक भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर मॉनिटरिंग कमेटी ने जिस तरह कार्यवाही की है, उससे दिल्ली की जनता भयभीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय के लिए प्रश्न उठाने पर एक लाख रुपये जमा कराने पड़े
मनोज तिवारी ने कहा कि न्याय की सुनवाई नहीं हो रही है और अगर कोई न्याय का प्रश्न उठाता है तो उसको सुनवाई करने के लिए एक लाख रुपये जमा कराने पड़ते हैं। जहां पर देश में 6 रुपये की टिकट पर न्याय के लिए सुनवाई की जाती है, वहां पर एक लाख रुपये देना नेचुरल जस्टिस के खिलाफ है। तिवारी ने कहा उनका न्यायिक व्यवस्था पर पूरा विश्वास है और वे आशा करते हैं लोगों को सीलिंग मुद्दे पर भी न्याय मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed