सीएम योगी की इस पहल को मनोज तिवारी ने सराहा, कहा दिल्ली में भी हो इसकी शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने यूपी सरकार की एक पहल की तारीफ करते हुए इसकी दिल्ली में भी शुरुआत की बात की है।
दरअसल मनोज तिवारी बात कर रहे थे एंटी रोमियो स्क्वॉयड की। मनोज तिवारी का कहना है कि एंटी रोमियो स्क्वॉयड एक अच्छी चीज है और उत्तर प्रदेश में इसकी दोबारा शुरुआत हुई है। इसका स्वागत होना चाहिए क्योंकि यह महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा है। मेरे ख्याल से इसकी शुरुआत दिल्ली में भी होनी चाहिए।
बता दें कि शनिवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है। इसमें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हिस्सा लिया है। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ ही अन्य नेता भी शामिल हैं।
Delhi BJP Chief Manoj Tiwari: Anti-romeo squad is a very good thing & it is being started in Uttar Pradesh again. It should be welcomed as it is related to women safety. In my opinion, it should be started in Delhi also. pic.twitter.com/nSrtqcaf17
— ANI (@ANI) June 29, 2019
Delhi: BJP Working President JP Nadda, former Union Minister Vijay Goel & Delhi BJP Chief Manoj Tiwari at the inaugural session of the State Working Committee. pic.twitter.com/4Q9Fn4Q7TY
— ANI (@ANI) June 29, 2019