{"_id":"62d9b769c338c4331a23e7c0","slug":"manoj-tiwari-challenges-open-debate-to-chief-minister-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Tiwari: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनोज तिवारी ने दी खुली बहस की चुनौती, कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manoj Tiwari: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनोज तिवारी ने दी खुली बहस की चुनौती, कही बड़ी बात
Fri, 22 Jul 2022 02:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:01 AM IST
सार
मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि समय आपका, तारीख आपकी और हो जाए जनता के सामने आप की वादा खिलाफी पर खुली बहस।
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप मढ़ा है। तिवारी ने उन्हें खुली बहस की चुनौती दी है। ट्वीट कर कहा कि अगर जनता के विरोधी नहीं हो तो अपने बातों पर दिल्ली के सेंट्रल पार्क में खुली बहस क्यों नहीं कर लेते।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि समय आपका, तारीख आपकी और हो जाए जनता के सामने आप की वादा खिलाफी पर खुली बहस। दिल्ली सरकार हर साल 3,200 करोड़ रुपये की सब्सिडी मुनाफे के रूप में दे रही है। सत्ता में आने के पहले मुख्यमंत्री 700 पन्नों की फाइल लेकर घूम रहे थे कि मुकदमा दर्ज कराएंगे। एफआईआर दर्ज कराएंगे। अब वह फाइल ही मुख्यमंत्री की गुम हो गई है।
विज्ञापन