{"_id":"5c1a67f1bdec22571875b233","slug":"manoj-tiwari-attack-on-rahul-gandhi-over-rafale-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर बेतुका बयान, राहुल गांधी को बताया भ्रष्टाचार की जननी का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर बेतुका बयान, राहुल गांधी को बताया भ्रष्टाचार की जननी का परिणाम
Wed, 19 Dec 2018 09:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 19 Dec 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के खिलाफ प्रर्दशन करते हुए मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी की जुबान एक बार फिर फिसल गई है। राफेल मामले पर कांग्रेस के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार की जननी का परिणाम हैं। तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राफेल के मामले पर प्रधानमंत्री को बदनाम कर रही है जबकि उसके खुद के कार्यकाल में राफेल सौदा महज इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि इस सौदे में कांग्रेस के एक खास परिवार को लाभ नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के राफेल मामले पर निर्णय के बाद कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। अब पूरे देश को समझ आ गया है कि कांग्रेस इस मामले पर सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए लोगों में भ्रम फैला रही थी। यह देश की सुरक्षा के साथ खतरनाक षडयंत्र है। उन्होंने कहा कि असलीयत में राहुल गांधी कांग्रेस के पापों पर पर्दा डालाना चाहते हैं क्योंकि राफेल डील बरसों तक सिर्फ इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि उसके पीछे कांग्रेस के बड़े भ्रष्टाचार का तानाबाना है।
विज्ञापन
झूठ का भारत बनाम जोश का भारत
तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत को झूठ के बल पर बनाने का मन बना लिया है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं का सशक्तिकरण कर और युवाओं में जोश भरकर एक नया भारत बनाने की बात ठान रखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बेईमान संस्कृति से उपजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसी कारण से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को झूठ बोलने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन