फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manoj tiwari attack on aap govt over jnu row

जेएनयू मामला: भाजपा ने आप सरकार पर साधा निशाना, मनोज तिवारी ने प्रेसवार्ता कर उठाए सवाल

Wed, 24 Jul 2019 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jul 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
manoj tiwari attack on aap govt over jnu row
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू के बहुचर्चित मामले को लेकर दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार जेएनयू राष्ट्रदोह मामले में अभियोजन की मंजूरी नहीं देती है तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में आप सरकार को इसका करारा जवाब मिलेगा। दिल्ली सरकार ने अभी तक इस मामले को लेकर कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं दी है। दिल्ली सरकार इनके लिए सहानुभूति क्यों दिखा रही है?

विज्ञापन


जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ मामले में आवश्यक मंजूरी के लिए दिल्ली पुलिस को कोर्ट ने दो महीने का वक्त दिया है। इसे लेकर भाजपा नेता ने दिल्ली सरकार पर गंदी राजनीति करने तक का आरोप लगाया है। बुधवार को प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर तिवारी ने कहा कि अभियोजन की मंजूरी के लिए दिल्ली सरकार से आग्रह किया जा चुका है, जिन लोगों ने जेएनयू जैसे संस्थान में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी की, उनके खिलाफ दिल्ली सरकार अभियोजन की मंजूरी क्यों नहीं दे रही? उधर, इस मामले में देर रात तक दिल्ली सरकार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई।
विज्ञापन


वहीं, मनोज तिवारी ने अनधिकृत कॉलोनियों के लिए भी दिल्ली सरकार का घेराव करते हुए कहा कि इन कॉलोनियों को नियमित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन हर बार दिल्ली सरकार का रवैया जनता के विकास में आड़े आ रहा है। केंद्र सरकार दिल्ली की इन कॉलोनियों में रहने वाले हजारों-लाखों लोगों को राहत देना चाहती है, मगर दिल्ली सरकार रोड़े लगा रही है। जब केंद्र सरकार ने अपने स्तर कवायद शुरू कर दी तो दिल्ली सरकार वाहवाही लूटने में लग गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार का यही झूठी राजनीति का स्वरूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed