{"_id":"687833e6910b49a917031244","slug":"manoj-sinha-has-said-that-the-terrorists-of-pahalgam-have-been-identified-and-will-be-caught-soon-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Sinha: 'पहलगाम के आतंकवादियों की हुई पहचान, जल्द पकड़े जाएंगे', जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manoj Sinha: 'पहलगाम के आतंकवादियों की हुई पहचान, जल्द पकड़े जाएंगे', जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बोले
Thu, 17 Jul 2025 04:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 17 Jul 2025 04:51 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दावा किया कि 2019 में धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में कम समय में समावेशी विकास हुआ है। डेढ़ लाख करोड़ के हाईवे बनाए गए हैं। 5000 से ज्यादा होटल खुले हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के आतंकियों की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि कश्मीर घाटी में शांति भंग करने के कोई भी प्रयास कामयाब नहीं होने दिए जायेंगे। पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इस हमले में लिप्त आतंकियों की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर मौजूदा समय में शांति के मार्ग पर चल रहा है। हम स्थानीय प्रशासन और प्रधानमंत्री के प्रयासों से जम्मू कश्मीर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का राज्य बनाने की ओर अग्रसर हैं। सिन्हा बुधवार को तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति में ‘जम्मू और कश्मीर शांति की ओर’ विषय पर संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री व गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने की। इस दौरान सिन्हा ने गांधी आर्ट गैलरी का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने दावा किया कि 2019 में धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में कम समय में समावेशी विकास हुआ है। डेढ़ लाख करोड़ के हाईवे बनाए गए हैं। 5000 से ज्यादा होटल खुले हैं। 1013 नए स्टार्टअप आरंभ किए हैं। अधिकतर का नेतृत्व स्थानीय महिलाएं कर रही हैं। इस अवसर पर विजय गोयल ने घाटी में शांति बहाली के प्रयासों के लिए सिन्हा की तारीफ की। उन्होंने बताया कि कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम था, जिससे कश्मीर घाटी, जो वर्षों तक अशांति और अलगाववाद का केंद्र रही, अब शांति, बुनियादी ढांचे, सुशासन, संपर्क, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और समग्र विकास में उल्लेखनीय सुधार का साक्षी बन रही है।
विज्ञापन