फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj encounter: these photos put up questions.

मनोज एनकाउंटर: इन तस्वीरों से उठ रहे सवाल

Tue, 19 May 2015 12:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Manoj encounter: these photos put up questions.

दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में हुए एनकाउंटर में मारे गए मनोज वशिष्ट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें मनोज के सिर में आर-पार गोली लगने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इससे पहले मनोज के परिजनों ने केंद्रीय ग्रह मंत्री से मुलाकात की थी। जिसमें ग्रह मंत्री ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। जिसके चलते मामले की जांच SIT को सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन


दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल में मोनज का पोस्टमार्टम हुआ. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मनोज को एक गोली लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


और भी... http://aajtak.intoday.in/story/manoj-vashisth-encounter-post-mortem-report-reveals-one-bullet-injury-in-head-1-812923.html।।

सीसीटीवी में कैद मनोज एनकाउंटर

Manoj encounter: these photos put up questions.

सागर रत्ना रेस्टोरेंट में हुआ ये एनकाउंटर सीसीटीवी फुटेज में कैद है। जिसके सहारे मामले की जांच आगे बढ़ सकती है। दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके के सागर रत्ना रेस्त्रां में शनिवार की रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 9 लोग पहुंचे थे।

इनमें एक ड्राइवर था जो रेस्टोरेंट के बाहर गाड़ी में बैठा था। स्पेशल सेल का एक जवान रेस्टोरेंट के गेट पर था और सात लोग रेस्टोरेंट के अंदर गए थे।

मनोज के ड्राइवर के मुताबिक मनोज संजय वोहरा से मिलने गया था और उसे गाड़ी के पास रुकने को कहा गया था।

मनोज की ओर से चली पहली गोली!

Manoj encounter: these photos put up questions.

पुलिस ने घटना के समय मनोज वशिष्ठ के साथ मौजूद एक महिला का बयान वीडियो कैमरे में दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने भी बताया है कि वो दो महिलाओं और दो आदमी के साथ मनोज वशिष्ठ के साथ सागर रत्ना रेस्टोरेंट में बैठी थी।

अचानक साधारण कपड़ों में कुछ लोग आए और मनोज वशिष्ठ को चलने के लिए कहा। मनोज वशिष्ठ ने अपनी पिस्टल निकाली और उसकी पुलिस के बीच झड़प हुई।

महिला की गवाही के मुताबिक पहली गोली मनोज की ओर से चली और शीशे में लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed