फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manoj choudhary join rashtriya lok dal party in noida

सपा छोड़ राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम मनोज बने प्रदेश सचिव

Tue, 19 Jun 2018 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 19 Jun 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
manoj choudhary join rashtriya lok dal party in noida
manoj choudhary
समाजवादी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय दल का दामन थामने वाले मनोज चौधरी को राष्ट्रीय लोक दल का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इनका मनोनयन राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर मसूद अहमद ने किया है। इसकी घोषणा सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने एक संवाददाता सम्मेलन में की।
विज्ञापन


मनोनयन पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निर्देश और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सहमति के बाद मनोज चौधरी को पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया जा रहा है। वे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को लेकर आगे चलेंगे। 
विज्ञापन


इस संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में किसान परेशान हैं। देश में किसानों की आबादी 70 फीसदी है। चार साल पहले धान के भाव चार हजार रूपए प्रति कुंतल थे। अब ये पंद्रह सौ के करीब है। लेकिन चावल के दाम एक सौ बीस रूपए किलो हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने नोएडा में बन रहे डंपिग ग्राउंड का भी विरोध किया।  पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा सांप्रदायिकता का माहौल बनाकर लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब रही थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कैराना में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने राष्ट्रीय लोकदल को सशक्त करने का संदेश दिया है। इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष वसीम रजा ओडी त्यागी गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष कपिल चैधरी गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी रविंद्र चैहान गौरव चैहान जयराम गुर्जर रवि नागर नोएडा महानगर के अध्यक्ष विजेंद्र यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed