फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manjit Singh GK misused the money from Guru's Golak: Kalka

गुरु की गोलक के पैसे का मनजीत सिंह जीके ने किया दुरुपयोग : कालका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
कमेटी के वर्तमान प्रधान और महासचिव ने पूर्व प्रधान पर लगाए आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने पूर्व प्रधान मनजीत सिंह जीके पर गुरु की गोलक के पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अदालत ने दो मामलों में एफआईआर दर्ज कर संज्ञान लिया है। एक मामले में जीके पहले से जमानत पर हैं, जबकि दूसरे मामले में अदालत ने समन जारी किए हैं।
गुरुद्वारा रकाब गंज स्थित कमेटी के कार्यालय में प्रेस वार्ता में कालका और काहलों ने बताया कि पहला मामला नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज है। उसमें आरोप है कि कनाडा से एक परिवार ने दिए एक लाख कनाडाई डॉलर के चेक को लेकर फर्जी बैंक वाउचर तैयार किए गए और करीब 51 लाख रुपये का गबन किया। उन्होंने दावा किया कि यह राशि नकद जमा दिखाकर हेराफेरी की गई।
विज्ञापन

नेताओं ने आरोप लगाया कि मनजीत सिंह जीके ने साड़ी विरासत नाम की पुस्तक प्रकाशित दिखाकर भी घोटाला किया, जबकि ऐसी कोई पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई। इसके अलावा जीके के घर के पते पर रजिस्टर्ड रैनबी क्लोथिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के जरिये सामान सप्लाई दिखाकर भुगतान किए गए। इस मामले में समन जारी हुए हैं। जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है, जिसमें 30 लाख और 50 लाख रुपये की राशि को विदेशी मुद्रा के बदले समायोजित करने का आरोप है। इस मामले में आईपीसी की धाराएं लगाई गई हैं। कालका और काहलों ने आरोप लगाया कि विदेशों से संगत द्वारा चढ़ाई गई विदेशी मुद्रा का उपयोग धर्म प्रचार के नाम पर दिखाया गया, लेकिन उसके समर्थन में कोई रिकॉर्ड या रसीद उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed