{"_id":"5d41c5da8ebc3e6c9736204f","slug":"manjinder-singh-sirsa-says-photo-forced-click","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोपाल चावला के साथ फोटो वायरल होने पर सियासी बवाल, सिरसा बोले-पाक में जबरन खींची तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल चावला के साथ फोटो वायरल होने पर सियासी बवाल, सिरसा बोले-पाक में जबरन खींची तस्वीर
Wed, 31 Jul 2019 10:16 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की खालिस्तान समर्थक की साथ वायरल हुई फोटो पर सियासी बवाल मच गया है। वहीं, बुधवार को सिरसा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ये फोटो उस वक्त ली गई थी जब वे पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब गए थे।
उस वक्त किसी ने जबरदस्ती फोटो खींच ली थी। एक दिन पहले ही श्री करतारपुर साहिब पहुंचे मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी सफाई दी है।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को श्री गुरुनानक देवजी की 550वीं जयंती के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से करीब 500 श्रद्धालुओं के साथ सिरसा श्री करतारपुर साहिब गए हैं। वहीं पहुंचने के कुछ ही देर बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। फोटो में उनके साथ खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में सिरसा ने कहा है कि जब मैं एक कमरे में बैठा चाय पी रहा था, उसी वक्त खालिस्तान समर्थक चावला वहां आए। चावला ने सिरसा के साथ बातचीत करने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्होंने कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया और कमरे से चले गए।

इसी वक्त चावला मेरे पास आए और मुझसे बात करने का प्रयास करते रहे। जबकि मैं लगातार इंकार करता रहा, लेकिन मेरे पीछे चावला के सुरक्षाकर्मी ने फोटो खींच ली और वही फोटो सोशल मीडिया में आप नेताओं तक पहुंच गई।
उन्होंने सवाल किया कि इस मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा? इसकी जांच होनी चाहिए। मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर आप विधायक सौरभ भारद्वाज को भी करारा जवाब दिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए उन पर आरोप लगाए।
इससे पहले सौरभ भारद्वाज सहित तमाम आप नेताओं ने सोशल मीडिया पर ही मनजिंदर सिंह सिरसा की फोटो को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े किए थे। उधर बुधवार को इस वायरल फोटो को लेकर भाजपा में भी काफी हलचलें रहीं।
बताया जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस मामले को लेकर फोन पर सिरसा से बातचीत भी की थी। सूत्रों की मानें तो भाजपा के नेताओं ने विधानसभा चुनाव तक इस तरह के क्रियाकलापों से दूरी बनाने की सलाह सिरसा को दी है।