{"_id":"5ea83d2e8ebc3e906c6ee826","slug":"manish-sisodia-students-should-pass-on-the-basis-of-internal-examination-10th-12th-examination-cbse","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं, 12वीं परीक्षा कराना संभव नहीं, आंतरिक परीक्षा के आधार पर पास किए जाएं छात्र : मनीष सिसोदिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं, 12वीं परीक्षा कराना संभव नहीं, आंतरिक परीक्षा के आधार पर पास किए जाएं छात्र : मनीष सिसोदिया
Tue, 28 Apr 2020 08:24 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 28 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : ANI
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं कराना अभी संभव नहीं होगा इसलिए आंतरिक परीक्षा के आधार पर ही छात्रों को पास किया जाए, जैसा कि 9 वीं और 11वीं के छात्रों को पास किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने दूरदर्शन और AIR FM पर रोज़ाना तीन तीन घंटे के समय की माँग की है ताकि दिल्ली सरकार के शिक्षक सभी बच्चों के लिए ऑन एयर क्लास चला सकें: दिल्ली शिक्षा मंत्री, मनीष सिसोदिया https://t.co/dP5er6mOz9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने दूरदर्शन और एआईआर एफएम पर रोजाना तीन तीन घंटे के समय की मांग की है ताकि दिल्ली सरकार के शिक्षक सभी बच्चों के लिए ऑन एयर कक्षाएं चला सकें।
फरवरी महीने में दिल्ली में हिंसा के चलते 10वीं और 12वीं के छात्रों की कई परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। जिसके बाद अब पूरी दूनिया पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है। कोरोना वायरस के चलते भारत में देशव्यापी लॉकडाउन है जिस कारण स्कूल बंद हैं। ऐसे में परीक्षा कराना संभव नहीं है। अब दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने 10वीं, 12वीं के अधर में लटके छात्रों के लिए राहत भरी घोषणा की है। मगर अब देखना होगा कि यह लागू कैसे किया जाएगा।