{"_id":"498e34f3102bceab3bfbbae6fb946b0d","slug":"manish-sisodia-stop-demolition-squad-to-protect-illegal-slums","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसोदिया ने अवैध झुग्गियों को हटाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसोदिया ने अवैध झुग्गियों को हटाने से रोका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के विधायक मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के अक्षरधाम के पास अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए आए दस्ते को रोक दिया है। इन झुग्गियों को हटाने का आदेश दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन
सर्दी में झुग्गियां हटाना कहां की समझदारी
इस बारे में सिसोदिया ने कहा कि यह गंदी राजनीति के तहत किया जा रहा है। चुनाव से पहले इसे नहीं हटाया गया लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद प्रशासन को हाईकोर्ट के आदेश की याद आ गई। इस बारे में एक टीवी न्यूज चैनल के पूछे जाने पर सिसोदिया ने कहा कि हमने अतिक्रमण हटाने आए दस्ते से हाईकोर्ट का पेपर दिखाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं दिखा पाए। लेकिन अगर यह हाई कोर्ट का आदेश भी है तो भी सर्दी के दिनों में इनकी झुग्गियों को हटाना कहां की समझदारी है।
विज्ञापन
पटपड़गंज विधानसभा से विधायक चुने गए सिसोदिया ने कहा कि झुग्गी वालों से कहा जा रहा है कि आप लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है इसलिए इसका खामियाजा आपलोगों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
गंदी राजनीति के तहत कार्रवाई
सिसोदिया ने कहा कि झुग्गियां हटाने का आदेश 5 महीने पहले आया था लेकिन तब सरकार ने वोटों की खातिर उन्हें नहीं हटाया लेकिन अब जब उन्हें वोट नहीं मिले तो उनकी झुग्गियों को हटाया जा रहा है। अगर 5 महीने रूका जा सकता है तो कुछ और महीने भी रूका जा सकता है। सर्दी के दिनों में इनको हटाना कहां की समझदारी है।
आप पार्टी इस कार्रवाई का बीजेपी ने भी विरोध किया है। बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल ने कहा कि पूत के पांव पालने में ही दिखने लगे हैं। क्या आप पार्टी सरकार भी ऐसे ही चलाएगी?