{"_id":"611294ae8ebc3e73d53a096f","slug":"manish-sisodia-says-centre-do-not-ask-any-report-from-delhi-government-regarding-deaths-from-oxygen-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की कमी से मौत मामला: सिसोदिया बोले- ऑक्सीजन से हुई मौतों को लेकर केंद्र ने दिल्ली से नहीं मांगी कोई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की कमी से मौत मामला: सिसोदिया बोले- ऑक्सीजन से हुई मौतों को लेकर केंद्र ने दिल्ली से नहीं मांगी कोई रिपोर्ट
Tue, 10 Aug 2021 08:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:31 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश ऑक्सीजन संकट से जूझ रहा था। अस्पतालों में लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे थे।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सर्वोच्च न्यायलय ने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों पर जानकारी देने के लिए कहा है। लेकिन दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया है कि अभी तक केंद्र सरकार ने उनसे ऑक्सीजन की कमी के कारण होने वाली मौतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी है। इससे मौतों के आंकड़े पर एक बार फिर बवाल खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, इसके पहले संसद में केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई मौत न होने की बात कही थी। हंगामा मचने के बाद सरकार ने कहा था कि ऑक्सीजन की कमी के कारण होने वाली मौतों की जानकारी राज्यों की तरफ से केंद्र को भेजी जानी थी, लेकिन राज्यों ने अभी तक केंद्र को यह जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है जिसके कारण केंद्र इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन
अब इधर दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि अभी तक केंद्र सरकार ने उससे ऑक्सीजन से होने वाली मौतों पर कोई जानकारी नहीं मांगी है। इससे एक बार फिर इस मुद्दे पर राजनीति गर्माने के आसार बढ़ गये हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों के आंकड़ों पर केंद्र ने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि उसने राज्यों से ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का आंकड़ा मांगा है लेकिन हकीकत ये है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को इस बाबत अबतक कोई चिट्ठी नहीं भेजी है। हालांकि उन्होंने कहा कि अब दिल्ली सरकार स्वतः अपनी रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार के पास भेजेगी।