फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish sisodia's two mistakes on Independence day

आजादी के जोश में सिसोदिया से हुईं दो गलतियां

Sat, 16 Aug 2014 04:10 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
Manish sisodia's two mistakes on Independence day

आम आदमी पार्टी जो अपने आप को नैतिक मूल्यों का वाहक बताती है और नियम के खिलाफ कोई काम करना गलत बताती है उसके ही वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दो ऐसी बड़ी गलतियां कर दीं जिन्हें कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता।

विज्ञापन


सिसोदिया आजादी की खुमारी में स्वतंत्रता दिवस के दिन ही दो ऐसी बड़े काम किए जिससे न केवल राष्ट्रीय तिरंगे का अपमान हुआ बल्कि उन्होंने ट्रैफिक नियमों का भी उल्लघन किया।
विज्ञापन


ट्रैफिक नियमों का उल्लघन केवल उन्होंने ही नहीं उनकी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ ही किया और उसके बाद भी उनके चेहरे पर ऐसी मुस्कान देखने को मिली जैसे उन्हें पता ही न हो कि वो नियमों को तोड़ रहे हैं। आगे विस्तार से पढ़िए सिसोदिया की कौन सी हैं वो दो गलतियां।

विज्ञापन
विज्ञापन

फहराया उल्टा झंडा

Manish sisodia's two mistakes on Independence day

स्वाधीनता दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने उल्टा झंडा फहरा दिया।

आप नेता मनीष सिसोदिया दरअसल दिल्ली के विनोद नगर में आरडब्लूए के कार्यक्रम में आमंत्रित थे। जहां उनसे ये बड़ी भूल हुई। मनीष सिसोदिया का कहना था कि मैंने दिल्ली में करीब 20 जगह झंडा फहराया। एक जगह एक आयोजक संस्था ने तिरंगा उल्टा बांध रखा था।

उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि उन्होंने देखते ही आयोजकों को डाँटा भी और उसे ठीक भी कराया। उन्होंने आगे लिखा कि वो तिरंगे के लिए जान भी दे सकते हैं। अपमान का तो सवाल ही नहीं उठता! लेक‌िन इस घटना के बाद से स‌िसोद‌िया व‌िरोध‌ियों के न‌िशाने पर आ गए हैं।

बिना हेलमेट की बाइक की सवारी

Manish sisodia's two mistakes on Independence day

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मनीष सिसोदिया ने ना केवल उल्टा झंडा फहराया बल्कि पार्टी समर्थकों के साथ राजधानी की सड़कों पर बिना हेलमेट के सवारी भी की।

बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती है उन्होंने सड़कों पर बिना हेलमेट के बाइक की सवारी करते हुए अपनी फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट की थी।

अकाउंट पर डालते ही जब फोटो की और नियमों को तोड़ने को लेकर आलोचनाएं शुरू हुईं तो उन्होंने उन तस्वीरों को अपने अकाउंट से हटा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed