मनीष सिसोदिया ने बताया दिल्ली में क्यों बुरी तरह से पिछड़ी आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मनजिंदर सिरसा ने भारी मतों से जीत हासिल की है।
वहीं दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजीत सिंह की जमानत तक जब्त हो गई है। उपचुनाव के इस नतीजे ने दिल्ली कांग्रेस में जान फूंक दी है क्योंकि इसकी उम्मीदवार मीनाक्षी चंदेला को आप के उम्मीदवार से भी ज्यादा वोट मिले हैं और वह दूसरे नंबर पर रही हैं।
परिणाम आने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब हम आगे के चुनावों की तैयारी करेंगे, जरनैल सिंह के पंजाब जाने से काफी लोग नाराज थे।
सिसोदिया आगे बोले कि हम दिल्ली की जनता के लिए दोबारा काम करेंगे और आगामी एमसीडी चुनाव दिल्ली सरकार के पिछले दो साल में किए गए काम के दम पर जीत कर दिखाएंगे।
'केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए'
बीजेपी के जीतने के बाद दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। जिस तरह से आप के उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई है उससे ये तय हो जाता है कि जैसे बीजेपी सोच रही है वो सही सोच रही है।
तिवारी ने आगे कहा कि, अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा दिल में भी है और दिल्ली में भी है।
वहीं जीतने वाले मनजिंदर सिरसा ने राजौरी गार्डन की जनता, पीएम मोदी और पार्टी का धन्यवाद दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि इस परिणाम के बाद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए और दिल्ली में फिर से चुनाव होने चाहिए। क्योंकि आप पर से लोगों का भरोसा उठ चुका है।