जब बीजेपी ने पूछा, 'भैया MLA कैसे दिए!'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सरकार बनाने की गणित में लगी भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल रखा है। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा भंग करने की मांग करते हुए अब जन आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर रही है।
वहीं, आप के नेताओं ने सोशल मीडिया में भी बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। आप के नेता और कार्यकर्ता फेसबुक और ट्विटर पर ऐसे जोक अपडेट कर रहे हैं, जिनमें बीजेपी और कांग्रेस का खूब मजाक उड़ाया गया है।
आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ऐसा ही कुछ ट्विटर पर पोस्ट किया है। भाजपा और कांग्रेस को लेकर पोस्टर किए गए इस जोक में उन्होंने सरकार बनाने के लिए पक रही खिचड़ी को सामने लाने का प्रयास किया है।
सिसोदिया ने ट्विटर पर डाला है ये जोक
मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक जोक शेयर किया है। जिसमें बीजेपी के लोग राजनीति के बाजार में विधायकों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के लोग दुकानदार की तरह मोलभाव कर रहे हैं।
सिसोदिया के इस जोक को सोशल मीडिया पर खूब शेयर और लाइक किया जा रहा है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर 20 करोड़ रुपए में विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया था।
— Manish Sisodia (@msisodia) July 21, 2014