मोदी सरकार ने दे मनीष सिसोदिया को मॉस्को जाने की इजाजत, ट्वीट में पीएम पर साधा था निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आखिरकार मॉस्को में होने वाले शिक्षा सम्मेलन में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। केंद्र सरकार ने अंतिम समय में उन्हें विश्व शिक्षा सम्मेलन में जाने की अनुमति दे दी है।
I was invited to speak about Delhi Education reforms at World Education Conference, Moscow. I was supposed to leave tonight but it's unfortunate that Govt of India has not given permission. It's pending 'under process' for last 10 days.
विज्ञापन
1/2 — Manish Sisodia (@msisodia) August 28, 2018
इससे पहले मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट डालते हुए मोदी सरकार पर आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने उन्हें विश्व शिक्षा सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी है।
सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा था कि दिल्ली में उनकी सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों के बारे में बोलने के लिए उन्हें इस सम्मेलन में बुलाया गया था। शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा था, 'मुझे विश्व शिक्षा सम्मेलन, मॉस्को में दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारों के बारे में बात करने के लिए आमंत्रित किया गया था। मुझे आज रात रवाना होना था लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। यह पिछले दस दिन से लंबित है।'